महाभारत में दुर्योधन बनकर एक अलग ही पहचान बनाने वाले अर्पित रांका शनिवार सुबह बाबा महाकाल की भस्म आरती में पहुंचे, – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

महाभारत में दुर्योधन बनकर एक अलग ही पहचान बनाने वाले अर्पित रांका शनिवार सुबह बाबा महाकाल की भस्म आरती में पहुंचे,

😊 Please Share This News 😊

जय श्री कृष्णा में कंस की भूमिका और महाभारत में दुर्योधन बनकर एक अलग ही पहचान बनाने वाले अर्पित रांका शनिवार सुबह बाबा महाकाल की भस्म आरती में पहुंचे, जहां उन्होंने पत्नी निधि और दोनों बच्चों के साथ बाबा महाकाल की भस्म आरती का शृंगार देखा और उसके बाद चांदी द्वार पर पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया।

विज्ञापन 

 

महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित अर्पित गुरु ने बताया कि नेगेटिव रोल कर सुर्खियों में आए अर्पित रांका का आज अपने परिवार के साथ बाबा महाकाल की दिव्य भस्म आरती के दर्शन करने श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे थे, जहां उन्होंने पहले नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की भस्म आरती में बाबा के निराकार से साकार स्वरूप के दर्शन किए और उसके बाद चांदी द्वार पर पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया। अर्पित रांका और उनका पूरा परिवार बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिया। जिन्होंने चांदी द्वार पर बाबा महाकाल के सामने माथा टेका और तिलक भी लगवाया। बताया जाता है कि अर्पित अपनी आने वाली साउथ की फिल्म की सफलता के लिए बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे थे जहां उन्होंने बाबा महाकाल से इसी फिल्म की सफलता की कामना भी की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754