सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान सह बिदाई समारोह का आयोजन
|
😊 Please Share This News 😊
|
31 अक्टूम्बर 2024 को विभिन्न विभागों के सेवानिवृत्त कर्मचारियों का बिदाई समारोह 13 नवम्बर 2024 बुधवार साय: 4.00 बजे कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। 
कलेक्टर नेहा मीना ने अपने उद्बोधन में सेवानिवृत्त कर्मचारियों से कहा कि सेवा के दौरान किस प्रकार से हम अपनी दिनचर्या पर व्यस्त रहते हे अब सेवाकाल की लम्बी अवधि का अनुभव का उपयोग शेष समय समाज के उत्थान के लिये करे सेवाकाल के दौरान सामाजिक पारिवारिक दायित्व जिनमें सहभागिता नहीं की गई उसे अब आप निश्चित होकर पूर्ण करे साथ आगामी जीवन के लिये शुभकामनाएं दी गई। जिला पेंशन अधिकारी श्रीमती ममता चंगोड ने माह अक्टूम्बर 2024 में विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर पुष्पमाला, शॉल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया, साथ ही उनके स्वत्व से संबंधित आवश्यक दस्तावेज पीपीओ/जीपीओ प्रदान किए गए।
इस सम्मान सह बिदाई समारोह में सर्वश्रो श्री रमेश कुमार त्रिपाठी, श्री अजित कुमार जाट, श्री मांगीलाल बसोड, श्री गुवचन सिंह चितोडिया, श्री जगदीश प्रसाद प्रजापति, श्री पोलेंद्रसिंह गहलोद, श्री ललित लालवानी, श्री हरिशंकर पाण्डेय, श्री यशवंत डामोर, श्री नटवर लाल पांचाल, सुश्री कीर्ति देवल, श्रीमती लवीना जार्ज को सेवानिवृत्त होने पर पुष्पमाला, शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर में जिला पेंशन अधिकारी श्रीमती ममता चंगोड, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी झाबुआ डॉ. बी एस बघेल, अनुविभागीय अधिकारी वन विभाग झाबुआ एवं समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारी कार्यालय प्रमुख, श्री मनोहरदास चौहान, सहायक पेंशन अधिकारी श्री दिनेश पारगी, प्रोग्रेसिव पेंशनर संघ के अध्यक्ष श्री अरविन्द व्यास एवं वरिष्ट नागरिक पेंशन एसोसिएशन अध्यक्ष श्रीमती शांति वसुनिया, कार्यक्रम के अंत में जिला पेंशन अधिकारी श्रीमती ममता चंगोड ने आभार व्यक्त किया।
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
Indore Commissioner
PRO Jhabua
#JansamparkMP
#jhabua
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

