मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना अंतर्गत विवाह समारोह का सफल आयोजन
|
😊 Please Share This News 😊
|
38 जोड़े बंधे विवाह के बंधन में,विवाह स्थल पर ही नव विवाहित जोड़ों को विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र सौंपे
मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना अंतर्गत आज 12 नवंबर मंगलवार को प्रातः 10.00 बजे उज्जैन नगर पालिक निगम द्वारा आयोजित सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन नगर निगम मुख्यालय परिसर के बाहर किया गया,उक्त विवाह आयोजन में 38 जोड़े विवाह बंधन में बंधें जिसमें शासन की ओर से प्राप्त 49,000 की सहायता राशि के चेक, एवं विभिन्न दानदाताओं द्वारा नव विवाहित जोड़ों को उपहार प्रदान किए गए,इस दौरान विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा,निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव,एमआईसी सदस्यों,जोन अध्यक्षों,पार्षद साथियों,निगम आयुक्त ,निगम अधिकारियों की उपस्थिति में नव विवाहित जोड़ों को विवाह की वेदी पर शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए नव दांपत्य जीवन की सफल मंगल कामना की गई।
#mohanyadav #nrendramodi #ujjainnagri #ujjainmahakaal #ujjaindiaries #उज्जैन #umcujjain #CMO #madhyapradesh #ujjaincityofgod #ujjaincity #ujjainwale #ujjain
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

