पुलिस अधीक्षक उज्जैन के निर्देश पर उज्जैन पुलिस द्वारा हरिहर मिलन पर्व के अवसर पर व्यापारी एसोसिएशन के साथ की मीटिंग।
|
😊 Please Share This News 😊
|
उज्जैन पुलिस
दिनांक 13.11.24
पुलिस अधीक्षक उज्जैन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नितेश भार्गव व नगर पुलिस अधीक्षक श्री ओमप्रकाश मिश्रा, डी.एस.पी. यातायात श्री विक्रम सिंह कनपुरिया एवम् महाकाल थाना प्रभारी द्वारा कार्तिक माह में बैकुंठ चतुर्दशी पर हरिहर मिलन के अवसर पर पटनी बाजार सराफा एवं बर्तन व्यापारी संघ के साथ हरिहर मिलन के संबंध में बैठक लेकर चर्चा की गयी। बैठक में पुलिस व्यवस्था के बारे में आकलन/प्रतिपुष्टि पर क्रमवार विस्तृत चर्चा कर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था, पार्किंग व अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की गई व पर्व को निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने में व्यापारी संघ से दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरा, प्रकाश व्यवस्था, अग्निशामक यंत्र रखने हेतु बताया गया। सभी से अपील की गई कि कोई व्यक्ति सवारी व्यवस्था में अनियंत्रित आतिशबाजी करेगा, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था को बाधित करता है तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित पुलिस थाना व पुलिस कंट्रोल रूम को देवे।
बाद पुलिस बल के साथ सवारी मार्ग से लगी सभी गलियों का निरीक्षण कर भ्रमण किया जाकर आवश्यक पुलिस बल लगाने हेतु निर्देशित किया गया।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

