तीन दिवसीय मोगली राज्य स्तरीय उत्सव का हुआ समापन  रिपोर्ट मनोहर मालवीय  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

तीन दिवसीय मोगली राज्य स्तरीय उत्सव का हुआ समापन  रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

😊 Please Share This News 😊

रतलाम, प्रीतमनगर राज्य स्तरीय तीन दिवसीय मोगली बाल उत्सव 2024 का आयोजन पेंच राष्ट्रीय उद्यान सिवनी में दिनांक 11 से 13 नवंबर के मध्य आयोजित किया गया। मोगली लैंड के नाम से विश्व प्रसिद्ध पेंच राष्ट्रीय उद्यान में चल रहे राज्य स्तरीय मोगली उत्सव के समापन अवसर पर सहभागिता कर रहे 55 जिलों के छात्रों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनकी पेंच यात्रा को अविस्मरणीय पल और सहभागी शिक्षकों का सम्मान किया गया।

 इको क्लब के नोडल अधिकारी ऋतेश पंवार ने कहा की तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पर्यावरण नियोजन समन्वयक संगठन, एप्को, पर्यावरण विभाग, मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा समस्त विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए मल्टी मीडिया पर्यावरण क्विज प्रतियोगिता एवं मिशन लाइफ आधारित लघु प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। आयोजन के प्रथम दिवस 11 नवंबर को कनिष्ठ वर्ग एवं वरिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की लिखित परीक्षा आयोजित हुई। जिसमें सभी वर्गों से प्रथम पांच जिलों के दो-दो प्रतिभागियों का चयन किया गया। इसी क्रम में दिनांक 12 नवंबर को चयनित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए मल्टीमीडिया क्विज का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थी से पर्यावरण संरक्षण, वन्यजीव, पेंच राष्ट्रीय उद्यान, जलवायु परिवर्तन, ओजोन संरक्षण, मिशन लाइफ एवं प्रदूषण आदि महत्वपूर्ण विषयों पर रोचक प्रश्नों के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी सहभागिता दी। तीनों वर्गों के लिए अलग-अलग क्विज की गई जिसमें प्रथम चरण में सीधे प्रश्न, द्वितीय चरण में हां या ना, तृतीय चरण में बहुविकल्पीय प्रश्न एवं चतुर्थ चरण में दृश्य दिखाकर प्रश्न पूछे गए। सभी विजयी प्रतिभागियों को एप्को,भोपाल द्वारा ऊर्जा दक्ष सोलर उत्पाद जिसमें सोलर लालटेन, सोलर लैंप एवं टेबल लैंप, सोलर पैनल चार्जिंग प्रक्रिया के साथ दिए गए तथा जनजाति समुदाय द्वारा निर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने हेतु पुरस्कार तथा प्रमाण पत्र दिए गए। पर्यावरण क्विज का आयोजन श्री दिलीप चक्रवर्ती, पर्यावरण शिक्षा अधिकारी एवं टीम के सदस्य श्री खूब सिंह राजपूत तथा श्री दिलीप कुशवाहा, एप्को भोपाल द्वारा किया गया।

जिला शिक्षा अधिकारी अनिता सागर, सहायक संचालक राहुल मंडलोई, इको क्लब के नोडल ऋतेश पंवार के नेतृत्व और मास्टर ट्रेनर मुकेश ठन्ना, स्मृति श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में सहभागित कर रहे छात्र पायल जाधव, चित्रांश खोईवाल, दीपिका प्रजापत, मोहित बैरागी ने, नेचर ट्रेल, ट्रेजर हंट, हैबीबैट सर्च, जंगल सफारी करी। कार्यक्रम में छात्रों ने जंगल में भ्रमण के दौरान किसी घटना, विचार, एवम समस्या को उजागर करते हुए सरल तथा स्पष्ट भाषा में समाचार पत्र का निर्माण करने जैसी गतिविधि भी शामिल रही तो, दूसरी ओर छात्रों को प्रकृति में संगृहीत खज़ाने को ढूढने जैसी गतिविधि भी शामिल रही। इसके अतिरिक्त कविता लेखन, कहानी लेखन, लाइव क्विज में भी जिले के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 

 कार्यक्रम के समापन पर सिवनी कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन द्वारा समस्त प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में कैंप कमांडेंट के रूप में श्री कुमरे जिला शिक्षा अधिकारी सिवनी एवं लोक शिक्षण संचनालय तथा स्कूल शिक्षा विभाग सिवनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स एवं मोगली उत्सव के सहजकर्ता के रूप में डॉ.विनोद तिवारी, श्री धीरेंद्र दुबे, श्री रवि कटरे, श्रीमती पूजा पांडे एवं श्रीमती ममता पटले का सक्रिय योगदान रहा। साथ ही मध्य प्रदेश जैवविविधता बोर्ड द्वारा जैवविविधता संरक्षण से संबंधित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई तथा पेंच राष्ट्रीय उद्यान, सिवनी द्वारा बच्चों में वन्य जीव आधारित खेलों के माध्यम से गतिविधियां आयोजित की गई।

 

छात्रों के अनुभव

पायल जाधव ने कहा की, पेंच ने हमने बाघ, चीतल, हाथी, लंगूर, गीदड़, जंगली भैंसा, और विभिन्न प्रकार के पक्षी देखे जिससे हमे प्रकृति को समीप देखने और समझने का अवसर प्राप्त हुआ।

मोहित बैरागी ने कहा की कई बार मोगली के बारे में टीवी पर देखा और सुना था परन्तु यह आकर हमें उनके बारे में और अधिक जानने का अवसर मिला। यहां का सुबह का वातावरण बहुत ही आनंददायी रहा।

चित्रांश खोईवाल ने कहा की नेचर ट्रेल के दौरान हमे पेड़ पौधों के बारे में जैसे दुर्लभ प्रजातियों के पेड़ के बारे में वन विभाग के अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त हुई।

दीपिका प्रजापत ने कहा की उसे तो सुबह सुबह उठकर जंगल में घूमना, हैबीबेट सर्च के दौरान विभिन्न कंदमूलों को जंगल में छुपाना और फिर उन्हें ढूढकर उनके बारे में बताना बहुत ही ज्ञानवर्धक रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754