विधायक. पाण्डेय के अथक प्रयासों से अब एक ही छत के नीचे बच्चों और मरीजों को मिलेगा उपचार रिपोर्ट मनोहर मालवीय
|
😊 Please Share This News 😊
|
https://kismatnews.com/11072/विधायक डॉ राजेंद्र पाण्डेय के अथक प्रयासों से अब एक ही छत के नीचे बच्चों और मरीजों को मिलेगा उपचार
रिपोर्ट मनोहर मालवीय
रतलाम 16 नवम्बर 2024
सिविल हॉस्पिटल जावरा में नये नवजात शिशु स्थिरीकरण इकाई एवं पोषण पुनर्वास केंद्र तथा फिजियोथेरेपी यूनिट का शुभारंभ विधायक डॉ राजेंद्र पाण्डेय ने एस डी एम श्री त्रिलोचन गौड़, पूर्व नपा अध्यक्ष श्री यूसुफ कड़पा, सांसद प्रतिनिधि श्री प्रदीप चौधरी, समाजसेवी श्री अनील धारीवाल, तहसीलदार श्री संदीप इवने, अस्पताल प्रभारी डा दीपक पालड़िया, सीबीएमओ डॉ शंकरलाल खराड़ी, डा अजय सिंह राठौर,डा घनश्याम पाटीदार एवम विभागीय अधिकारियों, कर्मचारीयो की उपस्थिति में किया,इस अवसर पर डॉ राजेंद्र पाण्डेय ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए अच्छे तरीके से संचालित करने की बात कही।लगभग 2 करोड़ रु की लागत से निर्मित इस सुविधा मिलने के कारण 20 बिस्तरिय पोषण पुनर्वास केंद्र में अति गंभीर बच्चों का ईलाज हो सकेगा तथा कुपोषण दूर होगा ।साथ ही नवजात शिशु स्थिरीकरण इकाई में 4 वॉर्मर मशीनों तथा 2 फ़ोटो थेरेपी मशीन पर कम वजन वाले बच्चों, जन्म के बाद नहीं रोने वाले बच्चों तथा समय से पूर्व जन्म लेने वाले बच्चों का इलाज बेहतर तरीके से हो सकेंगा।। फिजियोथेरेपी सेंटर में जोड़ जाम होने पर, पीठ दर्द होने पर, फ्रेक्चर तथा ऑपरेशन के बाद की सुविधा इस सेंटर के माध्यम से मरीजों को मिलेगी ।
इस अवसर पर डा विजय पाटीदार डा अरुण गुप्ता, डा अतुल मंडवारिया, डा दिनेश पाटीदार, शैलेन्द्र कुमार दवे,कैलाश पवार, गोपाल राठौर, टीना नांदेड़ा,हर्ष लता मेहरा, सोनाली पाटीदार, रुबीना खान,अंजू कुमावत, भारत सिंह बलवंत झाला उपस्थित थे ।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

