धार में अवैध शराब परिवहन पर सख्त कार्रवाई:पुलिस ने घेराबंदी कर पिकअप पकड़ा, 9.36 लाख रुपए की 2256 बल्क लीटर माउंट बियर जब्त* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

धार में अवैध शराब परिवहन पर सख्त कार्रवाई:पुलिस ने घेराबंदी कर पिकअप पकड़ा, 9.36 लाख रुपए की 2256 बल्क लीटर माउंट बियर जब्त*

😊 Please Share This News 😊

मनावर सिंघाना पुलिस ने समीप ग्राम गणपूर चौकड़ी से अवैध रूप से बियर परिवहन करते हुए एक पिकअप वाहन जब्त करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस एसडीओपी अनु बेनीवाल ने सोमवार रात 10 बजे संवाददाता सम्मेलन में बताया कि धार जिले में अवैध शराब परिवहन पर रोकथाम लगाने के लिए वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस को देखकर वाहन चालक मौके से फरार

 

इसी के तहत सोमवार शाम को मनावर से 20 किलोमीटर दूर ग्राम गणपूर चौकड़ी पर मुखबिर की सूचना पर एक पिकअप वाहन में अवैध रूप से भरी बियर को घेराबंदी कर पकड़ा गया। हालांकि, वाहन चालक पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया।

मनावर थाना प्रभारी ईश्वर सिंह चौहान ने बताया कि मौके से पिकअप वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें माउंट बियर की कुल 188 पेटियां मिलीं, जिनमें 2256 बल्क लीटर शराब थी, जिसकी कीमत 5 लाख 86 हजार 560 रुपये बताई गई। इसके साथ ही पिकअप वाहन की कीमत लगभग 3 लाख 50 हजार रुपए है। इस प्रकार कुल 9 लाख 36 हजार 560 रुपए का माल जब्त किया गया। पुलिस थाना मनावर पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू

सिंघाना चौकी प्रभारी और पुलिसकर्मियों का सराहनीय योगदान

यह कार्रवाई धार एसपी मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में की गई है। इस कार्रवाई में सिंघाना चौकी प्रभारी प्रकाश सरोदे, सुखदेव अलावा, इंद्रदेव परमार, रमेश भोसले, ओमप्रकाश और दीपक का सराहनीय योगदान रहा है।

जगदीश परमार की खास खबर मध्य प्रदेश धार मनावर

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]