*अब तक लाडली बहना योजना से वंचित महिलाओं को भी* *मिले योजना का लाभ: डाॅ. एके. वाधवानी* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*अब तक लाडली बहना योजना से वंचित महिलाओं को भी* *मिले योजना का लाभ: डाॅ. एके. वाधवानी*

😊 Please Share This News 😊

जबलपुर. भाजपा के लिए जीत की बुनियाद बनी लाडली बहना योजना जहाँ लाखों महिलाओं के लिए खुशियों की सौगात है, वहीं बड़ी तादाद में ऐसी महिलाएं अब भी निराश हैं जिन्हें पात्रता के बावजूद अब तक योजना में शामिल नहीं किया गया है. मानव अधिकार और अपराध नियंत्रण संगठन जबलपुर के अध्यक्ष समाजसेवी डाॅ. एके. वाधवानी ने  

मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव से मांग की है कि जो महिलाएं योजना के शुरू में वंचित रह गयी हैं उनके लिए जल्द आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर उन्हें योजना में शामिल किया जाए. डाॅ. वाधवानी ने बताया कि इसके लिए जल्द जिले के सभी विधायकों, सांसद व जबलपुर आने वाले मंत्रियों को ज्ञापन दिया जाएगा. इसके बाद मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन सौंपेंगे.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]