*सरकार मसीहे मिल्लत का सालाना उर्स मुबारक आज* *तालिब हुसैन*
|
😊 Please Share This News 😊
|
जबलपुर. क़ुतुब ए जबलपुरी सरकार मसीहे मिल्लत हुज़ूर सैयद मोहोम्मद दाऊदुल क़ादरी जाने मसीह नशतर रब्बानी रहमतुल्लाह अलैह को 14 वें सालाना उर्स पर अकीदत के साथ याद किया जाएगा. सज्जादानशीन हज़रत सैयद असद रब्बानी ने बताया कि सादाते हुसैनी बुख़ारी हज़रात अकाबिर उलमा व मशाएख़ ख़ानवादा ए आलिया रब्बानिया की सरपरस्ती व सदारत में 23 नवम्बर शनिवार को अज़ीमुश्शान मख़दूमा ए कायनात कायनात कांफरेंस व ताज़ियती जलसा मख़दूमा ए रब्बानिया का ऐनिक़ाद किया गया है. जिसमे ख़तीबे यूरोप व एशिया कौसरे मिल्लत अल्लामा सैयद कौसर रब्बानी,जमाले मिल्लत हज़रत सैयद ख़ुशतर रब्बानी बाँदा शरीफ़, मुफ़क्किरे इस्लाम डाक्टर सैयद हामिद रब्बानी साहब साहब बाँदा शरीफ़ ख़िताब फ़रमाएंगे.
ख़ुसूसी ख़िताब आलमी शोहरत याफ़्ता ख़तीब मुबल्लिग़े इस्लाम हज़रत मौलाना सैयद अमीनुल क़ादरी साहब मालेगाँव का होगा.
अकीदतमंद हज़रात से कांफ्रेंस में शिरकत करने की गुज़ारिश की गयी है.
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

