थाना चिमनगंजमंडी पुलिस की मुस्तैदी से बड़ी घटना हुई नाकाम। – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

थाना चिमनगंजमंडी पुलिस की मुस्तैदी से बड़ी घटना हुई नाकाम।

😊 Please Share This News 😊

🔵 06 बदमाशों को पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बनाते किया गिरफ्तार।

🔵 आरोपियों से एक पिस्टल, एक जिंदा कारतूश, एक एयरगन, एक लोहे का पाईप, एक चाकू, एक बका, एक तलवार एवं एक मोटर साईकिल की गई बरामद।

🔵 उक्त आरोपियों में से तीन के विरुद्ध विभिन्न थाना क्षेत्रों में पूर्व में भी अपराध हैं पंजीबद्ध।

 

पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा ज़िले में कानून–व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देषित किया गया है।

                               इसी क्रम में दिनांक 21.11.24 को थाना चिमनगंजमंडी पुलिस को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोग अंगारेश्वर मंदिर के पास अवैध हथियारों सहित बैठकर आगर रोड़ स्थित आकाश पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बना रहे है, उक्त मुखबिर सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नितेश भार्गव के मार्गदर्शन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित अग्रवाल के नेतृत्व में 06 बदमाशों को अंगारेश्वर मंदिर के पास अवैध हथियारों सहित बैठकर आगर रोड़ स्थित आकाश पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बनाते हुए गिरफ़्तार किया गया।

                          

आरोपियों का विवरण एवं आपराधिक रिकॉर्ड :–

 1. पवन पिता मनोहरलाल चौहान उम्र 32 साल निवासी फाजलपुरा अंकपात मार्ग उज्जैन आरोपी के विरुद्ध पूर्व में लड़ाई–झगड़ा, मारपीट, पॉक्सो एक्ट, जुआ एक्ट एवं दंगा करने के तहत् कुल 08 प्रकरण दर्ज़ है।

2. मोहम्मद अलीम उर्फ आफताब पिता मोहम्मद कलीम अंसारी उम्र 25 साल निवासी सम्राट नगर आगर नाका उज्जैन आरोपी के विरुद्ध पूर्व में लड़ाई–झगड़ा, मारपीट के तहत् कुल 06 प्रकरण दर्ज़ है।

3. मोईन उर्फ मोनू पिता मेहबूब हूसेन उम्र 22 साल निवासी बिलोटीपुरा जीवाजीगंज उज्जैन आरोपी द्वारा दूसरे की जान को खतरे में डालने के तहत् 01 प्रकरण दर्ज़ है।

4. रेहान पिता मोहम्मद जावेद खान उम्र 18 साल निवासी गली नं. 06 विराट नगर आगर नाका उज्जैन,

5. मुन्ना पिता बाबू खां उम्र 20 साल निवासी विराट नगर उज्जैन,

6. मोहम्मद सलीम उर्फ आदिल अंसारी पिता मोहम्मद कलीम अंसारी उम्र 19 साल निवासी सम्राट नगर उज्जैन।

 

सराहनीय भूमिका :–

थाना प्रभारी चिमनगंज मंडी श्री हितेश पाटील, उनि. यादवेन्द्र सिंह परिहार, उनि. जितेन्द्र सोलंकी, सउनि. दिनेश सरोठिया, प्रआर. 1129 शैलेष योगी, प्रआर. शेखर हरियाला, आर. 1448 श्यामबरण, आर. मनोज मोहबे, आर. योगेश, आर. संदीप, आर. देवेन्द्र एवं म.आर 1897 नेहा मोदी की सराहनीय भूमिका रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]