अब लौट रही साइबर फ्रॉड में गई धनराशि,देवास पुलिस द्वारा प्रारंभ किया गया “ऑपरेशन सायबर”,फ्रॉड होने के मात्र 02 घण्टे में सम्‍पूर्ण राशि 10,000/- रुपये होल्ड करवाए गए* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

अब लौट रही साइबर फ्रॉड में गई धनराशि,देवास पुलिस द्वारा प्रारंभ किया गया “ऑपरेशन सायबर”,फ्रॉड होने के मात्र 02 घण्टे में सम्‍पूर्ण राशि 10,000/- रुपये होल्ड करवाए गए*

😊 Please Share This News 😊

       नवागत एसपी ने गठित किया ज़िला स्तरीय सायबर-तंत्र,प्रत्येक थाने पर मौजूद हुवे “साइबर-मित्र”

 

             *सायबर फ्रॉड की तत्काल सूचना देने हेतु “डायल-100” और “डायल-1930” के प्रयोग हेतु जनता को किया जा रहा “पुलिस चौपाल” के द्वारा जागरूक, फ्रॉड की सूचना प्राप्त होते ही तत्काल एक्शन में आयेगा साइबर-तंत्र,फ्रॉड गई राशि को होल्ड करवाकर माननीय न्यायालय से राशि पुनःआवेदक के खाते में लौटाने तक पुलिस करेगी सतत मॉनिटरिंग* 

 

              देवास पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद द्वारा *360-पुलिसिंग* के अन्तर्गत ज़िलेवासियों को सायबर फ्रॉड से राहत प्रदान करने हेतु “ऑपरेशन सायबर” प्रारंभ किया है । इस अभियान के अंतर्गत सर्वप्रथम ज़िला स्तरीय सायबर सेल के माध्यम से प्रत्येक थाना पर पदस्थ दो-दो पुलिसकर्मियों को “सायबर-मित्र” के रूप में चिह्नित कर उन्हें सायबर फ्रॉड संबंधी मामलों में त्वरित कार्यवाही हेतु प्रशिक्षित किया गया है । प्रत्येक थाना स्तर पर प्रतिदिन “पुलिस चौपाल” आयोजित कर पुलिस गाँव-मोहल्ला-क़स्बा-वॉर्ड में जनता को सायबर फ्रॉड से बचने के उपाय और सायबर फ्रॉड होने पर तत्काल 1930 या 100 नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज कराने हेतु प्रेरित कर रही है ।

 

             इसी अनुक्रम में 25 नवंबर 2024 को आवेदक विनोद प्रजापति निवासी सिविल लाईन ने सायबर फ्रॉड के ज़रिए 10,000/- रुपये ठगे जाने की शिकायत दर्ज कराई थी । जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुवे थाना सिविल लाईन पर पदस्थ सायबर मित्र आर. 985 शुभम कश्‍यप व आर.1036 निशा चौहान द्वारा आवेदक से चर्चा कर फ्रॉड संबंधित जानकारी निर्धारित फॉर्मेट में प्राप्त की एवं ज़िला सायबर सेल को प्रेषित की जहां से उक्त जानकारी एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज की गई और सतत मॉनिटरिंग की गई ।

 

          सिविल लाईन थाना सायबर मित्र और ज़िला स्तरीय सायबर सेल द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही के चलते आवेदक की सम्पूर्ण फ्रॉड गई राशि 10,000/- रुपये को होल्ड करवाने में सफलता प्राप्त की गई जिसे अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालयीन आदेश के द्वारा आवेदक के खाते में पुनःलौटाया जाएगा ।

   

           देवास पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद ने बताया कि जहां एक तरफ़ सायबर फ्रॉड से बचने हेतु अनजान कॉलर को कोई भी निजी जानकारी शेयर ना करना और किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक ना करना ही सर्वोत्तम उपाय है, वहीं दूसरी तरफ़ सायबर फ्रॉड होने पर तत्काल सायबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या डायल 100 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराने की अपील भी देवास जिलेवासियों से की है।

 

           उल्लेखनीय है कि जिलेवासियों को सायबर फ्रॉड से बचाने हेतु पुलिस अधीक्षक देवास श्री पुनीत गेहलोद द्वारा जारी “ऑपरेशन सायबर” के तहत ज़िला पुलिस सायबर सेल ने 1 नवंबर 2024 से लेकर आज दिनांक तक कुल 3,75,312/- रुपये की ठगी गई राशि पुनःपीड़ितों के खाते में लौटाई है एवं विभिन्न शिकायतों मे 13,07,856/- रुपये की राशि को होल्ड भी कराया है जिसे अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर आवेदकों को लौटाया जाएगा।

 

                *पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के नेतृत्व में ज़िले में सायबर फ्रॉड के प्रत्येक मामले पर विशेष ध्यान देकर तत्काल फ्रॉड गई राशि को ना सिर्फ़ फ्रीज़ करवाया जा रहा है बल्कि विस्तृत रिपोर्ट बनाकर माननीय न्यायालय में पेश करते हुवे फ्रॉड गई राशि को पुनःआवेदक के खाते में भी लौटाया जा रहा है* । 

 

                *पुलिस कप्तान ने बताया कि 1 नवंबर 2024 से जारी “ऑपरेशन सायबर” के तहत अब तक कुल 148 सायबर फ्रॉड शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमे त्वरित कार्यवाही करते हुवे कुल 60 मामलो में पुलिस ने राशि होल्ड करवाने में सफलता प्राप्त की है । इस प्रकार साइबर फ्रॉड मामलो में रिकॉर्ड 41% सक्सेस-रेट प्राप्त करते हुवे देवास पुलिस लगातार पेशेवर रूप में आगे बढ़ रही है* ।

 

*विशेष भूमिका*: 1.निरी.दीपक यादव 2.प्रआर सचिन चौहान 3.प्रआर शिवप्रताप सिंह सेंगर 4.प्रआर.गीतिका कानुनगो 5.निशा पाटोरिया 6.आर मोनू राणावत 7.राहुल बडोले 8.योगेश कदम

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]