*“ऑपरेशन हवालात” के तहत देवास पुलिस की प्रभावी कार्यवाही* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*“ऑपरेशन हवालात” के तहत देवास पुलिस की प्रभावी कार्यवाही*

😊 Please Share This News 😊

         थाना खातेगांव पुलिस के द्वारा 06 वर्षो से फरार स्थाई वारंटी आरोपी 1. सुबारिक उर्फ जलाल पिता कासम खॉ उम्र 32 साल निवासी चुना भट्टी खातेगॉव एवं 04 वर्षो से फरार स्थाई वारंटी 1.छोटू पिता चम्पालाल मालवीय उम्र 44 साल निवासी ग्राम सुकेड़ी थाना खातेगाव 2. अमरसिह पिता चम्पालाल मालवीय उम्र 40 साल निवासी ग्राम सुकेड़ी थाना खातेगॉव को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया । 

 

                जिला पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के द्वारा 01 नवम्‍बर 2024 से सम्‍पूर्ण जिलें मे “ऑपरेशन हवालात” की शुरूआत की गई है । जिसके अंतर्गत लंबे समय से फरार इनामी बदमाशों की की गिरफ्तारी पर जोर दिया जा रहा है । साथ ही गंभीर अपराधों मे फरार आरोपियों की त्‍वरित गिरफ्तारी को भी सुनिश्चित किया जा रहा है । 

 

              इसी अनुक्रम में थाना प्रभारी खातेगावं अपराध क्रमांक 316/2018 धारा 25 आर्म्स एक्ट,अपराध क्रमांक 246/2018 धारा 294, 323, 506 भादवि एवं अपराध क्रमांक 156/2022 धारा 25 आर्म्स एक्ट के उक्‍त प्रकरणों का आरोपी एवं थाना खातेगॉव के अपराध क्रमांक 575/2020 धारा 294,323,506, 34 भादवि के उक्‍त प्रकरणों के आरोपीगण लगातार पुलिस गिरफ्त से दूर चल रहे थे । अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री आकाश भूरिया के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कन्‍नौद श्री केतन अडलक के निर्देशन में थाना प्रभारी खातेगांव श्री विक्रात झांझोट के नेतृत्व में “ऑपरेशन हवालात” के तहत विशेष टीम गठित की थी । जो कि मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्‍यों के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रत्‍यनशील थी । 

 

             *दिनांक 25.11.2024 को पुलिस को पुख्‍ता सूचना मिली कि स्थाई वांरटी को ‍देवास में देखा गया जिस पर से तत्‍काल पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की धरपकड़ हेतु टीम को रवाना किया । उक्‍त टीम ने सफलता पूर्वक आरोपियो को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है* । 

 

              *उल्लेखनीय है कि देवास पुलिस द्वारा “ऑपरेशन हवालात” के तहत 1 नवम्‍बर 2024 से आज दिनांक तक 34 फरार/स्थाई/गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार किया जा चुका है जिन पर कुल 14000/-रुपए का ईनाम उद्घोषित था* ।

 

*पुलिस कप्‍तान द्वारा उक्‍त उल्‍लेखनीय उपलब्धि पर थाना प्रभारी एवं टीम को शुभकामानएं प्रेषित की* ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754