75 वे संविधान दिवस पर हमारा प्यारा संविधान शीर्षक पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
|
😊 Please Share This News 😊
|
l. सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष पंकज जायसवाल एवं संरक्षक सैयदा आबिद अली मीर ने विस्तृत जानकारी देते बताया आज 75वें संविधान दिवस पर सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा हसनैन हाल में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हमारा प्यारा संविधान शीर्षक पर निबंध लिखेl संयोजक सैयद उस्मान हसन और सचिव धर्मेंद्र राठौर ने बताया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अल हिजरा टूर कॉरपोरेशन के डायरेक्टर मोहम्मद फिरोज पेशवा ने अपने मुख्य अतिथि उद्बोधन में कहा आज हम सबके लिए गर्व की बात है हम देशवासी 75 व संविधान दिवस मना रहे हैं आज ही 26 नवंबर 1949 को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की अध्यक्षता में 26 सदस्य संविधान सभा ने संविधान पूर्ण किया गया l संविधान ने प्रत्येक नागरिक को मौलिक अधिकार दिए हैं l निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान महक राजावत द्वितीय स्थान सैयद हसनैनऔर तृतीय स्थान मोहम्मद अली ने प्राप्त कियाl प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी प्रतियोगियों को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए गए विशेष अतिथि सोनू सिंह आनंद एवं मध्य प्रदेश हज कमेटी के पूर्व सदस्य हाजी इकबाल ने प्रतियोगियों को पुरस्कार प्रदान किए l संविधान सभा की प्रस्तावना का वाचन समाज सेवी इकबाल उस्मानी ने किया l कार्यक्रम के अध्यक्षता शिक्षाविद् गोसिया वारसी ने की अपने अध्यक्ष उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए आपने कहा आप ही देश का भविष्य हे l हम सभी को जागरूक रहना होगा l संविधान की रक्षा हम सबको मिलकर करना होगी कार्यक्रम में शहर के प्रबुद्ध नागरिक मोहम्मद जेद अब्दुल्ला , अर्हम अहमद , मोहम्मद अली नागोरी, सामिया मंसूरी, मोहम्मद अर्श मंसूरी, अब्दुल आयन, रमेश शर्मा ,रिमशा खान , होरेन खान, खुशबू रजावत ,सादिक मंसूरी साकिर शेख, जाहिद नूर एडवोकेट, कमर अली, आदि उपस्थित थेl कार्यक्रम का संचालन हाजी इस्माइल खान ने किया आभार नासिर मंसूरी ने माना उपरोक्त जानकारी प्रचार सचिव चेतन ठक्कर एवं संयुक्त सचिव अनुदीप गंगवार ने दी
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

