यातायात निर्बाध रूप से सुगम हो के तमाम प्रबंध सुनिश्चित करें – कलेक्टर  .. जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न …विदिशा. – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

यातायात निर्बाध रूप से सुगम हो के तमाम प्रबंध सुनिश्चित करें – कलेक्टर  .. जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न …विदिशा.

😊 Please Share This News 😊

कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरूवार को जिला सडक सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट के बेतवा सभागार में आयेाजित की गई थी जिसमें पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी, अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर, एसडीएम श्री क्षितिज शर्मा, सीएसपी श्री अतुल सिंह के अलावा समिति के अन्य सदस्यगण व मीडियाबंधु मौजूद रहें। 

 

कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि समिति का मुख्य उद्धेश्य विदिशा जिले में यातायात निर्बाध रूप से सुगम हो खासकर शहरी क्षेत्रो में आवागमन के दौरान वाहन चालको, पदयात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधाएं ना हो वहीं वाहनो की पार्किंग के ऐसे प्रबंध किए जाएं जिससे किसी भी प्रकार के अवरोध ना हो पाएं। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि विदिशा शहर के अन्दर दिन में कहीं भी बडे वाहन सडको के किनारे खडे ना हो। उन्हांेने चिन्हित स्थलों पर पार्किंग की व्यवस्था क्रियान्वित कराने हेतु सतत अभ्यास पर बल दिया है। बैठक में ट्रांसपोर्ट नगर, आटो चालकों की पृथक से बैठक आयेाजित कर उन्हंे यातायात गाइड लाइन से अवगत कराते हुए अक्षरशः पालन सुनिश्चित कराए जाने पर बल दिया है इस कार्य के लिए जिला परिवहन अधिकारी को अधिकृत किया गया है। कलेक्टर श्री सिंह ने स्कूली बच्चों को परिवहन करने वाले आटो सभी मापदण्डो से परिपूर्ण हो खासकर पीछे जाली लगाए जाने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सभी आटो की जानकारियां परिवहन कार्यालय व नगरपालिका क्षेत्र में अनिवार्य रूप से हो ओर उन्हें निकायों के माध्यम से नम्बर आवंटित किए जाएं। 

 

कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि सड़को के संबंध में जो ब्लैकस्पाॅट चिन्हंाकित किए गए है उन स्थानो पर विशेष सतर्कता के लिए सांकेतिक चिन्हों का प्रदर्शन हो ताकि वाहन चालको को किसी भी प्रकार की असुविधाएं ना हो और ब्लैकस्पाॅट क्षेत्र पर कोई घटना घटित ना हो। 

 

कलेक्टर श्री सिंह ने विदिशा शहर के ट्रांसपोर्ट नगर हेतु चिन्हिांकित की गई जमीन का ट्रांसपोर्ट यूनियन के पदाधिकारी व आरटीओ संयुक्त रूप से भ्रमण कर अवलोकन कराएं और किए जाने वाले प्रबंधो से अवगत कराने के उपरांत ट्रांसपोर्ट यूनियन की सहमति प्राप्त करें ताकि शिफ्टिंग होेने से पूर्व बुनियादी आवश्यकताओं को ध्यानगत रखते हुए किए जाने वाले प्रबंधो का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से हो सकें। 

 

रोको-टोको –

 

कलेक्टर श्री सिंह ने परिवहन व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो। वाहन चालक नियमों का पालन करें इसके लिए सामाजिक संस्थाओं के साथ-साथ एनसीसी कैडेटो के सहयोग से प्रत्येक शनिवार को रोको टोको कार्यक्रम के माध्यम से जनजागरूकता के कार्य संपादित किए जाएं। वहीं शहर के प्रमुख चैराहो पर नुक्कड नाटको का मंचन कर यातायात नियमों के पालन हेतु जनजागरूकता लाने के कार्य संपादित किए जाएं। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि शहर के मुख्य मार्गो के डिवाइडरो के सौंदर्यीकरण कार्य अभियान के रूप में जनभागीदारी से कराया जाए। पूर्व में सभी डिवाइडरो को रंग-रोगन करने का कार्य किया गया है। अब इन डिवाईडरो को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए गमले रखे जाने के कार्य की अद्यतन स्थिति से एसडीएम ने अवगत कराया है। 

 

साइन बोर्ड –

 

कलेक्टर श्री सिंह ने निकायो एवं सड़क निर्माण विभागो के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आवश्यक स्थलों पर अद्यतन साइन बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाए जाएं ताकि परिवहन चालको को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो। उन्होंने कहा कि विदिशा शहर के अन्दर कुछ साइन बोर्ड ऐसे है जिन पर पुरानी जानकारियां उत्कृत है अतः उनके स्थान अपडेट जानकारियां संधारित की जाए। उन्होंने स्टेट हाईवे, एनएचएआई और एमपीआरडीसी की सड़को के निर्माण कार्यो तथा संबंधित चैराहे व टर्निंग पाइंट के साथ-साथ प्रवेश निगम मार्गो को ध्यानगत रखते हुए रेडियमयुक्त साइनबोर्ड लगाए जाएं। इसी प्रकार उन्होंने रम्बल स्ट्रिप लगाए जाने के संबंध में निर्देशित किया है। 

 

पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी ने विदिशा शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित कराने के लिए जन जागरूकता पर बल देते हुए कहा कि सड़को पर ट्राफिक वार्डन की उपस्थिति दिखे इसके लिए प्रचार-प्रसार, सांकेतिक चिन्हों का नियत स्थलों पर लगाए जाने तथा पुलिस और आमजनों के सहयोग से यातायात नियमों का पालन के लिए जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करने, शहर में भारी वाहनो के प्रवेश हेतु समयावधि तय करने, सामाजिक संस्थाओं के साथ-साथ यातायात जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करने, सुरक्षा के दृष्टिकोण से वाहन चालको की जांच पड़ताल तथा किसी भी प्रकार से ओवर लोडिग वाहन शहर में प्रवेश ना कर पाएं के लिए पूर्व सतर्कता के संबंध में उन्होंने आवश्यक बिन्दुएं सांझा की। इस दौरान ट्रेक्टर-ट्रालियों के निर्माण कर्ताओं को रेडियम पट्टी लगाकर विक्रय करने के संबंध में निर्णय लिया गया है। 

 

जिला सडक सुरक्षा समिति की पूर्व बैठक जो 24 सितम्बर को आयोजित की गई थी में लिए गए निर्णयों के पालन प्रतिवेदन का वाचन किया गया। पीपीटी के माध्यम से जिले के छह ब्लैक स्पाॅट की जानकारियां प्रस्तुत की गई वहीं बतलाया गया कि विशेष अभियान के दौरान एक माह में बिना हेलमेट 2084 एवं 348 ओव्हन स्पीड तथा मोबाइल का उपयोग वाहन चलाते पाए जाने पर 86 वाहन चालको के खिलाफ चालानी कार्यवाही की गई। विदिशा शहर के अंतर्गत सड़के जो नगरपालिका के अंतर्गत आती है उन सड़को पर जेब्रा काॅसिंग एवं स्कूलो के सामने स्पीड ब्रेकर मापदण्ड अनुसार बनाए जाने तथा एनएचएआई एवं जल निगम द्वारा जगह-जगह सडको को क्षतिग्रस्त किए जाने से अवगत कराया गया ओर उनकी मरम्मत पूर्वानुसार कराए जाने के संबंध में निर्णय लिया गया है। बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा यातायात परिवहन को सुचारू सुगम बनाने के लिए आवश्यक सुझाव सांझा किए। 

 

#विदिशा #JansamparkMP 

 

Jansampark Madhya Pradesh

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754