मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित भ्रमण को लेकर कलेक्टर- एसपी ने उमरिया गौशाला का किया निरीक्षण..जबलपुर
|
😊 Please Share This News 😊
|
कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना और पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्याय ने आज उमरिया गौशाला पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान नगर निगम कमिश्नर श्रीमती प्रीति यादव सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर श्री सक्सेना ने हेलीपैड व सभा स्थल के लिए जगह का निरीक्षण किया और कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि गाइडलाइन के अनुसार हेलीपैड बनाए साथ ही सभा स्थल की तैयारी करें। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि यह कार्यक्रम सिर्फ गौशाला का ही नहीं है, बल्कि इसमें अन्य विभागों के हितग्राहियों को भी लाभान्वित किया जाएगा तथा शिलान्यास व लोकार्पण के कार्य भी होंगे। उन्होंने कहा कि यह सब तैयारी 10 दिन में पूरी कर ली जाए। इस दौरान कलेक्टर श्री सक्सेना ने रांझी एसडीएम श्री रघुवीर सिंह मरावी से कहा कि कार्यक्रम की सुव्यवस्थित तैयारियों के साथ गौशाला की भूमि को सुरक्षित करने के उपाय भी करें। #CMMadhyaPradesh
#DrMohanYadav51
#JansamparkMP
#jabalpur
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

