जिले के कृषक नैनो यूरिया व डीएपी के छिड़काव में नवीन तकनीकी ड्रोन का प्रयोग करें  – कलेक्टर श्री सिंह..आगर मालवा calectar – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

जिले के कृषक नैनो यूरिया व डीएपी के छिड़काव में नवीन तकनीकी ड्रोन का प्रयोग करें  – कलेक्टर श्री सिंह..आगर मालवा calectar

😊 Please Share This News 😊

जिले के ड्रोन संचालक कृषकों के साथ बैठक सम्पन्न 

   आगर-मालवा, 28 नवम्बर/ड्रोन से कृषि में नैनो यूरिया, नैनों डीएपी एवं रासायनिक दवाईयों का संतुलित मात्रा में छिड़काव होने के साथ ही समय की बचत होती है, जिले के कृषक कृषि कार्यां में ड्रोन का उपयोग अधिक से अधिक करें, यह अपील कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह ने गुरूवार को कलेक्टर कक्ष में ड्रोन संचालक कृषकों के साथ आयोजित बैठक में की। कलेक्टर श्री सिंह ने कृषि विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि मैदानी अमले के माध्यम से किसानों के बीच जागरूकता लाएं तथा गाँव में प्रचार-प्रसार करें जिससे कि अधिक से अधिक कृषक ड्रोन का लाभ उठा सके। बैठक में उप संचालक कृषि विजय चौरसिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 

बैठक में बताया कि जिले में तीन ड्रोन संचालक कृषक है, जिसमें विकास खण्ड आगर रीना चंदेल (मोबा. 8224876075), विकासखंड नलखेड़ा में मेघा पाटीदार (मोबा.9669755739) एवं संदीप पाटीदार (मोबा.9589538320) है। जिनसे मोबा. नम्बर पर सम्पर्क कर कृषक नैनो यूरिया, नैनो डीएपी और अन्य दवाइयों आदि का छिड़काव करवा सकते हैं। 

‘‘ड्रोन से फायदे’’

ड्रोन से छिड़काव में दवाई की मात्रा की 30 प्रतिशत बचत होती हैं, खेत गिला रहे तब भी छिड़काव स्प्रे कर सकते हैं, समय ओर पैसे की भी बचत होती हैं, शानदार रिजल्ट मिलते हैं छिड़काव से अधिक लाभ होता है, संतरे के बगीचे में और अन्य फसलों में छिड़काव में आसानी रहती हैं। 

क्रमांक-150

#drmohanyadav #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #agarmalwa #मध्यप्रदेश #आगरमालवा #Agar

Dr Mohan Yadav

CM Madhya Pradesh

Jansampark Madhya Pradesh

Department Of Revenue, Madhya Pradesh

Department of Agriculture, Madhya Pradesh

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754