सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 1 दिसंबर से प्रत्येक रविवार को नेकी का वाहन चलाया जाएगा – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा 1 दिसंबर से प्रत्येक रविवार को नेकी का वाहन चलाया जाएगा

😊 Please Share This News 😊

. सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष पंकज जयसवाल एवं संरक्षक सैयद अबीद अली मीर ने विस्तृत जानकारी देते बताया गत वर्षो की तरह इस वर्ष भी जरूरतमंदों के लिए नेकी का वाहन चलाया जाएगा l उप संयोजक सैयद उस्मान हसन एवं संयुक्त सचिव डॉ. शकील अंसारी ने बताया प्रत्येक सप्ताह दो महान शख्सियतो की स्मृति में शीत ऋतु से बचने के लिए नेकी का वाहन चलाया जाएगा जिसमें जरूरतमंदों के लिए कंबल और रजाई नेकी के वहां में उपलब्ध रहेंगे जो भी जरूरत मंद लेना चाहे नेकी के वहां से प्राप्त कर सकता है नेकी के वहान का शुभारंभ 1 दिसंबर रविवार रात्रि 11:00 बजे छत्री चौक से किया जाएगा जो शहर के विभिन्न भागों में जरूरतमंदों को कंबल और रजाई का वितरण करेगा l जाहिद नूर एडवोकेट ,मार्गदर्शक नासिर मंसूरी ने बताया इस रविवार भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपई एवं फिलीस्तीन मुक्ति मोर्चा के संस्थापक यासिर अराफात की स्मृति में नेकी का वाहन चलाया जाएगा l मार्गदर्शक इकबाल उस्मानी ने सभी सामाजिक संगठनों और शहरवासियों से अपील की वह भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए l शीत ऋतु ऋतु में हमारे पास जो भी अतिरिक्त कंबल, ग्रीष्म कपड़े वगैरह जो अतिरिक्त हैं वह जरूरतमंदों के लिए दान कर दें ताकि शीत ऋतु से बचने मै जरूरतमंदों के लिए आसानी रहे l उपरोक्त जानकारी सादिक मंसूरी एवं प्रचार सचिव सोनू सिंह आनंद ने दी l

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754