*समाज एवं नेताओं का मार्गदर्शन करे पत्रकारिता: केबीनेट मंत्री राकेश सिंह*   *तालिब हुसैन*की विशेष ख़बर – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

 *समाज एवं नेताओं का मार्गदर्शन करे पत्रकारिता: केबीनेट मंत्री राकेश सिंह*   *तालिब हुसैन*की विशेष ख़बर

😊 Please Share This News 😊

*अजित वर्मा स्मृति पत्रकारिता सम्मान समारोह* *प्रेम शंकर तिवारी व संजीव चौधरी सम्मानित* “जबलपुर की पत्रकारिता के लिए वरिष्ठ पत्रकार अजित वर्मा के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है. स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शंकर शाह रघुनाथ शाह के बलिदान स्थल की खोज अजित वर्मा की देन है.” 

 जबलपुर. जबलपुर की पत्रकारिता के गौरव, पत्रकार संघ के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी अजित वर्मा जी की स्मृति पत्रकारिता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. साहित्यिक, सांस्कृतिक संस्था मित्र संघ द्वारा 

आयोजित किए गए कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. उन्होंने कहा कि परिवर्तन से परिपूर्ण परिवेश में लोकतंत्र का मजबूत आधार पत्रकारिता है और यह अपेक्षा पत्रकारिता से की जा रही है कि वह समाज का मार्गदर्शन करे व जनप्रतिनिधियों को भी सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करे. राकेश सिंह ने कहा अजित वर्मा को स्वर्गीय संबोधित करना उनके लिए सहज नहीं है, पत्रकारिता के मूल्यों की रक्षा करते हुए जबलपुर के ऐतिहासिक, पौराणिक और सर्वांगीण विकास के लिए सतत संघर्ष करने वाले अजित वर्मा भी उसी प्रेरणा के रूप में आज हम सभी के साथ हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति कला साहित्य और पत्रकारिता आदि लगभग सभी क्षेत्रों में लगातार तेज परिवर्तन के दौर में भी पत्रकारिता लोकतंत्र को मजबूर बनाए रखने का सबसे प्रभावी और सशक्त आधार पत्रकारिता ही है. इस अवसर पर ब्रम्हचारी सुबुद्धानंजी महाराज ने कहा अजित वर्मा जी ने 50 वर्षों तक पत्रकारिता की सेवा की है वे बहुत उत्साही पत्रकार थे, उनकी स्मृति में पत्रकारों को पुरस्कृत किया जाना उनके व्यक्तित्व को सच्ची भावांजलि है।). इस अवसर पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने घोषणा की कि आगामी वर्ष से अजित वर्मा पत्रकारिता पुरस्कार समारोह और भी अधिक भव्य स्वरुप में आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री अजय विश्नोई, कैंट विधायक अशोक रोहाणी, विधायक लखन घनघोरिया, पूर्व विधायक विनय सक्सेना ने भी श्री अजित वर्मा की पत्रकारिता पर अपने शब्द सुमन अर्पित किए और पुरुस्कृत पत्रकारों को अपनी शुभकामनाएं दी. वरिष्ठ पत्रकार प्रेम शंकर तिवारी दैनिक भास्कर एवं संजीव चौधरी एनडीटीवी को

अजित वर्मा स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित किया गया. सम्मान स्वरूप 11हजार की राशि भेंट की गयी. और सम्मान पत्र शाल श्रीफल से दोनों पत्रकारों का स्वागत किया गया . पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय

ने भी समारोह की शोभा बढ़ायी. मित्र संघ के अध्यक्ष सच्चिदानंद शेकटकर, दैनिक जय लोक के संपादक युवा पत्रकार परितोष वर्मा, हरिओम हजारी, राहुल अग्रवाल आदि ने अतिथियों का स्वागत किया. इस मौके पर बड़ी तादाद में शहर के पत्रकार, अधिकारी, समाजसेवी एवं नेताओं की मौजूदगी उल्लेखनीय रही.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754