थाना देवासगेट पुलिस ने गंभीर घटना को विफल कर आसमजिक तत्वों के विरुद्ध की बड़ी कार्यवाही। ▪️ आरोपी को गिरफ़्तार कर देशी पिस्टल मय मैंग्जीन के किया जप्त।
|
😊 Please Share This News 😊
|
पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा अवैध हथियार, अवैध शराब तस्करी, गौ तस्करी तथा संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं अड़ीबाजी करने वाले आरोपियों के विरूद्ध पिछले कुछ समय से निरन्तर धरपकड़ हेतु अभियान स्तर पर कार्यवाही की जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में थाना देवासगेट पुलिस ने दिनांक 29.11.2024 को दौराने चेकिंग एक आरोपी को देवासगेट बस स्टैंड से अवैध पिस्टल मय मैग्जिन के गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
उक्त आरोपी राजू पिता जितेंद्र उम्र 20 साल निवासी ग्राम हरिपुर थाना सिकंदरपुर ज़िला बलिया उत्तर प्रदेश हाल मुक़ाम ग्राम सादलपुर थाना सादलपुर जिला धार का निवासी है, आरोपी से उक्त पिस्टल के संबंध में निरंतर पुछताछ की जा रही है।
उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी बल्लू मंडलोई, उनि. सी.एल. माले, आर. विशाल मालवीय, सतीश तोमर, नरेन्द्र सिंह, अरविंद पाटीदार की मुख्य भूमिका रही।
#ujjainpolice #ujjaincity #mppolice
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

