अधिमान्य पत्रकारों के अधिमान्यता कार्ड का नवीनीकरण दिसंबर माह के द्वितीय सप्ताह से किया जाएगा
|
😊 Please Share This News 😊
|
उज्जैन, 04 दिसंबर। मध्यप्रदेश और दिल्ली के अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों के अधिमान्यता कार्ड का वर्ष 2025 एवं 2025 के लिये नवीनीकरण किया जाना है। नवीनीकरण की प्रक्रिया ऑनलाइन दिसम्बर माह के द्वितीय सप्ताह से प्रारंभ की जा रही है। नवीनीकरण की प्रक्रिया निम्नानुसार रहेगी।
1. अधिमान्य पत्रकार को कार्ड नवीनीकरण के लिये अपनी यूजर आई डी और पासवर्ड से अपना आवेदन खोलकर उसे भरना होगा।
2. पत्रकार के पासवर्ड भूलने पर यह अपने एक्जिस्टिंग यूजर लॉग-इन में जाकर अपना फारगेट पासवर्ड निर्मित कर सकते हैं।
3. दैनिक समाचार-पत्र से अधिमान्यता नवीनीकरण के लिये संपादक की अनुशंसा, वर्तमान प्रसार संख्या एवं साप्ताहिक समाचार- पत्र के लिये नवीनतम नियमितता प्रमाण-पत्र पृथक से अपलोड करना होगा।
4. वैबसाइट से अधिमान्यता नवीनीकरण के लिये संपादक की अनुशंसा, एक माह में 5 हजार यूनिक यूजर जिला स्तरीय एवं राज्य स्तरीय के लिये 50 हजार प्रति माह यूनिक यूजर्स का गुगल एनेलेटिक्स प्रमाण-पत्र अपलोड करना होगा। संबंधित वेबसाइट का जनसंपर्क संचालनालय/डीएवीपी की विज्ञापन सूची में इम्पेनल/रजिस्ट्रेशन होना चाहिये। (लेटर संलग्न करना होगा)
5. स्वतंत्र पत्रकार से अधिमान्यता नवीनीकरण के लिये प्रत्येक माह के औसतन 02 समाचार/लेख की पी.डी.एफ. फाइल अपलोड करनी होगी। इलेक्ट्रानिक मीडिया/वेब मीडिया आदि में कार्य करने की स्थिति में नाम से प्रदर्शित समाचार/परिचर्चा के स्क्रीन शॉट संलग्न करना होंगे ।
6. इलेक्ट्रानिक मीडिया से पत्रकारों को अधिमान्यता नवीनीकरण के लिये संपादक की अनुशंसा, प्रसारण प्लेटफार्म की जानकारी अपलोड करनी होगी।
7. न्यूज/फीचर एजेन्सी से अधिमान्यता नवीनीकरण के लिये संपादक की अनुशंसा, फीचर एजेन्सी के ग्राहकों की सूची अपलोड करनी होगी।
8. जिला एवं तहसील स्तरीय अधिमान्यता नवीनीकरण के लिये उपरोक्त प्रक्रिया अपनाने के साथ संभागीय/जिला जनसंपर्क कार्यालय की नवीनतम अनुशंसा भी आवश्यक होगी। अनुशंसा के अभाव में अधिमान्यता नवीनीकरण किया जाना संभव नहीं होगा ।
9. वर्तमान अधिमान्यता कार्ड की प्रति अपलोड करनी होगी ।
अधिमान्यता प्राप्त पत्रकार को अपने नवीन कार्ड में पते या किसी अन्य जानकारी में कोई संशोधन करवाना हो तो अपने फार्म में संशोधन करें।
ऑनलाइन नवीनीकरण के फार्म भरने में किसी भी प्रकार की कठिनाई हो तो अधिमान्यता शाखा (भोपाल) में पदस्थ श्री ब्रजेश विश्वकर्मा के मोवाइल नम्बर 9630229042 पर सम्पर्क करें।
#jansamparkujjain #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #collectorujjain #commissionerujjain #JDjansampark
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

