शॉर्टकट से बने सरकारी बाबू-अधिकारी, 232 पर लटकी तलवार, 24 की नौकरी जाना तय…* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

शॉर्टकट से बने सरकारी बाबू-अधिकारी, 232 पर लटकी तलवार, 24 की नौकरी जाना तय…*

😊 Please Share This News 😊
  • भोपाल। सरकारी नौकरी पाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते कई दिन रात पसीना बहाते हैं, लेकिन कई ऐसे भी हैं, जिन्होंने शॉर्टकट में सरकारी नौकरी पाने की कोशिश की इन्हें सरकारी नौकरी मिल तो गई, लेकिन अब कार्रवाई की तलवार लटक रही है। आरक्षण का लाभ लेने के लिए फर्जीवाड़ा करने वाले 24 अधिकारी-कर्मचारियों की नौकरी जाना लगभग तय हो गया है। वहीं 232 पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। विधानसभा में यह जानकारी विधायक द्वारा पूछे गए सवाल के लिखित जवाब के रूप में यह जानकारी सरकार ने दी है।

 

*9 सालों से सिर्फ जांच ही जारी*

मध्य प्रदेश में फर्जी जाति प्रमाण पत्र और फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट से नौकरी पाने के मामले लगातार सामने आते रहे हैं इस मामले में अब सामने आया है कि प्रदेश में 232 कर्मचारी अधिकारियों के जाति प्रमाण पत्र की जांच की जा रही है इन 232 कर्मचारी-अधिकारियों के खिलाफ अलग-अलग लोगों द्वारा शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। जनजातीय कार्य मंत्री कुंवर विजय शाह ने इसकी लिखित जानकारी विधानसभा में दी है।

 

विधायक डॉ. राजेन्द्र कुमार सिंह ने इसको लेकर सवाल पूछा था कि फर्जी जाति प्रमाण-पत्रों की जांच के संबंध में साल 2015 से आज तक किसने किसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई उन शिकायतों की जांच में क्या कार्रवाई की गई जवाब में सरकार ने बताया कि प्रदेश में 232 कर्मचारी अधिकारियों के खिलाफ अलग-अलग लोगों द्वारा शिकायतें की गई हैं। जिनके खिलाफ जांच की जा रही है हालांकि अधिकांश के खिलाफ अभी तक जांच ही चल रही है।

 

*24 की नौकरी जाना तय*

उधर विधायक डॉ. राजेन्द्र कुमार सिंह द्वारा पूछे गए एक अन्य सवाल के जवाब में सरकार ने बताया कि 2020 के बाद पिछले चार साल में 24 अधिकारी कर्मचारियों के जाति प्रमाण पत्र को निरस्त किया जा चुका है। इसी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर इन कर्मचारी-अधिकारियों ने सरकारी नौकरी प्राप्त की थी जाति प्रमाण पत्र निरस्त होने के बाद इनकी नौकरी जाना तय मानी जा रही है। कांग्रेस विधायक ने सवाल पूछा था कि 1 अप्रैल 2020 से अभी तक किस विभाग के कर्मचारी अधिकारी के खिलाफ जाति प्रमाण पत्र की जांच लंबित है और किसकी जांच पूर्ण की गई है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]