सफर ही सफर में, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ रिपोर्ट मनोहर मालवीय
|
😊 Please Share This News 😊
|
दिनांक 24/12/2024 को रतलाम रेल्वे स्टेशन पर एक महिला को प्रसव पीढ़ा होने पर 108 को सूचना दी गई ।सूचना मिलते ही एंबुलेंस CG 04 NV 6638 ALS गाड़ी पहुंची और महिला राधा बाई पति विशाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतलाम ले जाने लगे , रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ गई ।जिससे स्थिति गंभीर हो गई ।इस पर एंबुलेंस में मौजूद प्रशिक्षित पैरामेडिकल डॉक्टर अशोक कुमार ने त्वरित निर्णयों लेते हुए , एंबुलेंस मैं ही सुरक्षित प्रसव करवाया ।महिला ने एक स्वस्थ बालक को जन्म दिया ।इसके बाद जच्चा ओर बच्चा दोनों को सुरक्षित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतलाम ने भर्ती कराया गया , जहां उनकी स्थिति सामान्य एवं सुरक्षित बताई गई । उनके द्वारा मानव सेवा के लिए किए गए कार्य अत्यंत प्रशंसनीय है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

