*श्री दुधाखेडी माताजी मंदिर दान पात्र गणना मे दूसरे दिवस18 लाख 89 हजार की गणना*
|
😊 Please Share This News 😊
|
*दो दिवसीय गणना मे आंकड़ा पहुँचा 34 लाख 76 हजार 500 रुपये*
मंदसौर। क्षेत्र के प्रसिद्ध आरोग्य धाम श्री दुधाखेडी माताजी मंदिर के दान पात्रों को मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष एस. डी.एम गरोठ चन्दर सिंह सोलंकी के आदेशानुसार मंदिर समिति सचिव प्रभारी तहसीलदार भानपुरा विनोद शर्मा के निर्देशन मे दूसरे दिवस मंगलवार को भी ग्राम पटवारी फूलचंद जजावरा द्वारा खोले गए। अधिक जानकारी देते हुए मंदिर लेखापाल नरेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि गणना के दूसरे दिवस मंगलवार को देर शाम तक चली गणना मे 17 लाख 64 हजार नोटों की एवं 1 लाख 25 हजार 10 की सिक्को की गणना के साथ कुल 18 लाख 89 हजार की गणना का कार्य किया गया ।इस प्रकार दो दिवस की गणना मे आंकड़ा 34 लाख 76 हजार 500 रुपये पहुँच गया है।
मंगलवार को गणना का कार्य राजस्व विभाग भानपुरा नव पटवारी गण,महिला ,पुरुष समीपस्थ ग्रामो के कोटवार, बैंक कर्मचारियों, मंदिर पुजारी घनश्याम नाथ योगी एवं मंदिर कर्मचारीयो द्वारा किया गया।
गणना कार्य का निरीक्षण तहसीलदार भानपुरा विनोद शर्मा द्वारा किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किये। गणना के उपरांत राशी को सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा गरोठ के सहायक प्रबंधक जगदीश जोशी को सुपर्द किया गया। मंगलवार को भी सुरक्षा के मद्देनजर गणना कार्य मे सशस्त्र कर्मचारी भूपेश भाना, दिनेश कुमार सागित्रा की उपस्थिति रही साथ ही गणना कार्य की रिकार्डिंग सी.सी.टीवी. कैमरे के माध्यम से की गई। बुधवार को बैंक अवकाश होने से गुरुवार को गणना कार्य होगा। सूत्र
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

