बड़ी ख़बर… *महिला ब्लैकमेलर और उसके अन्य साथी नीलगंगा पुलिस के शिकंजे में आए*
|
😊 Please Share This News 😊
|
*महिला ब्लैकमेलर के घर से 45 लाख रूपये की नगदी बरामद, 55 लाख के आभूषण भी मिले*
*दो साल से कर रही थी ब्लैकमेल*
उज्जैन ।थाना नीलगंगा पुलिस ने तीन महिलाओं को ब्लैकमेलिंग के प्रकरण में गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तारशुदा महिलाओं से ब्लैकमेलिंग कर वसूले गये करीब 45 लाख रूपये नगद एवं 55 लाख रूपये के सोने चांदी के आभूषण बरामद हुए है। महिला अपने प्रेमी व अन्य सहयोगियों के साथ फरियादी के पिता को करीब 2 वर्षों से ब्लैकमेल कर रही थी। महिला के प्रेमी की तलाश जारी है।
घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 26/12/2024 को अलखधाम नगर निवासी फरियादी द्वारा रिपोर्ट की गई कि उसके पिता को घर में काम करने वाली नौकरानी द्वारा विगत दो वर्षों से ब्लैकमेल किया जा रहा है तथा उक्त महिला द्वारा ब्लैकमेलिंग के माध्यम से उसके पिता से करीब 3 से 4 करोड़ रूपये ऐंठ लिये गये है। ब्लैकमेलिंग के शिकार उसके पिता इस कारण काफी परेशान होकर बीमार पड़ गये है। फरियादी द्वारा बताया गया कि उक्त महिला द्वारा उसके पिता को झूठे केस में फंसाने एवं जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे.।*
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

