*पुलिस महानिरीक्षक को नगरपालिका अधिकारी की शिकायत पर बगैर जांच किये ममाले में कायम करने पर कार्यवाही करना चाहिए*
|
😊 Please Share This News 😊
|
*जिला प्रेस क्लब जिलाध्यक्ष ने पत्र भेजकर जांच कर केस में खात्मा लगाने की मांग की है*
विगत दिनों सिवनी मालवा में नगरपालिका अधिकारी की शिकायत पर सिवनी मालवा पुलिस ने बगैर जांच किये तत्काल शासकीय कार्य में बाधा डालने की धारा में दैनिक समाचार पत्र के संवाददाता पर ममाला क़ायम किया जबकि *25दिसम्बर को शासकीय अवकाश था ओर रात में ऐसी धारा पर मुकदमा कायम किया गया जो सोचनीय विषय है*
पत्रकारों पर दबाव बनने के लिए ऐसी कार्रवाई की सर्वत्र निन्दा हो रही है गौरतलब है कि दैनिक समाचार पत्र के संवाददाता के के यदुवंशी को जानकारी मिली की छुट्टी के दिन सिवनी मालवा नगरपालिका अधिकारी ओर स्टाप आफिस खोलकर कुछ काम कर रहे हैं तत्काल पत्रकार मौके पर गया और फोटो खींचने लगा जैसे ही इसकी जानकारी आफिस में बैठी महिला नगरपालिका अधिकारी को लगी भड़क गई ओर कुछ कर्मचारियों को कहा पत्रकार को पकड़ लो ओर मोबाइल छीन लो ऐसा काम ही कर्मचारियों ने किया जिसका वीडियो वायरल हो रहा है पत्रकारिता पर प्रशासन का कुठाराघात किया जो निन्दनीय है
*नर्मदा पुरम संभाग के कमिश्नर ओर पुलिस महानिरीक्षक को इस ममाले में तत्काल जांच करना चाहिए ओर पत्रकार के खिलाफ मुकदमे में खात्मे की कार्रवाई करना चाहिए क्योंकि प्रथम दृष्टया नगरपालिका अधिकारी दोषी है जो छुट्टी के दिन रात में आफिस खोलकर किन किन फाईल का अवलोकन कर रही*
ऐसा क्या ममाला था कि शासकीय अवकाश के दिन एकाएक फाईल खुलवाने के लिए नियम विरुद्ध आफिस खुला
आशा है कि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न हो संबंधित नगरपालिका अधिकारी की विभिन्न बिंदुओं पर जांच होनी चाहिए
सिवनी मालवा तहसील में पत्रकार के खिलाफ प्रशासन की साज़िश की निन्दा की जाती है समय पर जांच नहीं हुई तो नर्मदा पुरम सहित विभिन्न जिलों में शासकीय समाचार का प्रकाशन बंद करते हुए काली पट्टी लगाकर शासकीय कार्यक्रमों का बहिष्कार किया जायेगा
प्रति प्रमुख सचिव भोपाल
प्रति जन सम्पर्क आयुक्त भोपाल
डी एस चौहान पत्रकार जिला प्रेस क्लब जिलाअध्यक्ष हरदा
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

