सिंगरौली पुलिस को मिली बड़ी सफलता चार चोरियों का बड़ा खुलासा 12 लाख रुपए का सामान बरामद – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

सिंगरौली पुलिस को मिली बड़ी सफलता चार चोरियों का बड़ा खुलासा 12 लाख रुपए का सामान बरामद

😊 Please Share This News 😊

सिंगरौली पुलिस कप्तान मनीष खत्री के निर्देश पर और एडिशनल एसपी शिवकुमार वर्मा के आदेश अनुसार एसडीओपी पी एस परस्ते के मार्गदर्शन एक्टिव गठित की गई, 

टीम में थाना प्रभारी विद्यानगर श्रीमती अर्चना द्विवेदी UP सिंह जितेंद्र भदोरिया और पुलिस बल ने सूने घरों को निशाना बनाने वाले गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार करने में एक बड़ी सफलता हासिल की,

गिरफ्तार आरोपी दिन में रेकी कर रात को करते थे चोरी विंध्यनगर की चार चोरियों का खुलासा करने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता 12 लख रुपए का मशरूका किया बरामद,

सिंगरौली पुलिस के पास फरियादी सतीश प्रसाद थाना विंध्यानगर द्वारा रिपोर्ट की गई 18 दिसंबर 2024 को सुबह 4:00 बजे घर से बाहर गया था पड़ोसी द्वारा बताया गया कि आपके घर में चोरी हो गई तब दोबारा जाकर देखा तो घर का ताला टूटा और अलमारी का ताला टूटा अलमारी में रखे सोने चांदी के आभूषण बैंक पासबुक चेक बुक आधार कार्ड नहीं मिले,

सिंगरौली पुलिस कप्तान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एक टीम गठित की गई और सख्त निर्देश दे दिए, 

थाना प्रभारी श्रीमती अर्चना द्विवेदी up सिंह जितेंद्र भदोरिया सब इंस्पेक्टर संदीप नामदेव अमन वर्मा और अन्य पुलिस कर्मियों की टीम का गठन किया गया मौके पर जाकर जांच करवाई की गई तकनीकी संहिता से संदेहियों की पहचान सुनिश्चित की गई, 

पुलिस के सूचना तंत्र और तकनीकी के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिल गई गिरफ्तार आरोपी कादर उर्फ रोहित शाह पिता सुरेश कुमार साह,

अश्विनी सोनी, दो विधि विरुद्ध बालक, 

तीन आरोपी फरार पुलिस उनकी गिरफ्तारी को लेकर भी अपना पुलिस जाल फैला रखा है, 

12 लाख चोरी का बड़ा खुलासा करने वाली टीम में महत्वपूर्ण भूमिका sdop PS परस्ते, थाना प्रभारी श्रीमती अर्चना द्विवेदी UP सिंह जितेंद्र भदोरिया सब इंस्पेक्टर संदीप नामदेव अमन वर्मा शीतल यादव, asi रमेश प्रजापति सुनील दुबे संतोष साकेत, प्रधान आरक्षक पंकज सिंह राम गोविंद श्याम सुंदर हेमराज मुनेंद्र विजय नूर संदीप बृजेश नितिन आरक्षक रुक्मणी राम निरंजन वैश्य राजकुमार अशोक प्रताप समीर मनोहर अमलेश राहुल भोले की रही महत्वपूर्ण भूमिका पुलिस कप्तान सिंगरौली द्वारा नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है

सिंगरौली पुलिस को मिली बड़ी सफलता चार चोरियों का बड़ा खुलासा 12 लाख रुपए का सामान बरामद जगदीश परमार की खास खबर मध्य प्रदेश सिंगरौली से

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]