*ठंड से नन्हे मुन्नों को मिली राहत: प्रसिद्धि सामाजिक सेवा संस्थान ने बांटे स्वेटर और जैकेट* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*ठंड से नन्हे मुन्नों को मिली राहत: प्रसिद्धि सामाजिक सेवा संस्थान ने बांटे स्वेटर और जैकेट*

😊 Please Share This News 😊

उज्जैन/जगदीश परमार सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वावधान में ग्राम पिंगलेश्वर स्थित स्कूल में पढ़ने वाले छोटे बच्चों को ठंड से बचाव के लिए स्वेटर, हूडी हाई नेक और जैकेट का वितरण किया गया। जैसे ही बच्चों को नए गर्म कपड़े मिले, उनके चेहरे खिल उठे।

संस्था के सचिव प्रसिद्धि पाल ने बताया कि शीत लहर को ध्यान में रखते हुए, संस्था ने ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को गर्म वस्त्रों का वितरण शुरू किया है। उन्होंने यह भी कहा कि संस्था आगे भी आंगनबाड़ी केंद्रों और जरूरतमंद लोगों को गर्म वस्त्र उपलब्ध कराती रहेगी।

इस अवसर पर क्षेत्र के सरपंच अर्जुन पटेल, शिक्षक महेश निगम, शिक्षिका खेरूनिशा खान, सचिव कमल जुलवानिया, संजय मालवीय और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]