मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री डाड ने सिंहस्थ 2028 के अंतर्गत निर्माण कार्यों की समीक्षा की
|
😊 Please Share This News 😊
|
सिंहस्थ-2028 के निर्माण कार्यों में समयसीमा और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए
—–
सिंहस्थ पर्व के दौरान निर्बाध रूप से विद्युत प्रदाय और स्वच्छ जल प्रदाय किया जाए
—–
उज्जैन,02 जनवरी। गुरूवार को माननीय मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के ओएसडी श्री गोपाल डाड और सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जयति सिंह ने आगामी सिंहस्थ 2028 के अंतर्गत प्रस्तावित निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक स्मार्ट सिटी के कार्यालय के एनआइसी कक्ष में की। बैठक में सिंहस्थ के अंतर्गत विकसित किए जा रहे घाटों की बनावट के बारे में चर्चा की गई।
श्री डाड ने बैठक में कहा कि प्रस्तावित घाटों के निर्माण के अंतर्गत उज्जैन विकास प्राधिकरण और जल संसाधन विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। बैठक में कान्ह डक्ट परियोजना के अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों की चर्चा की गई। परियोजना के तहत बनाए जाने वाले कॉन्करीट डक्ट की संरचना के बारे में विस्तार से बताया गया।
श्री डाड ने कहा कि सिंहस्थ 2028 महापर्व के अंतर्गत किए जाने वाले समस्त निर्माण कार्य समयसीमा में पूर्ण किए जाए। इनकी गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और इन कार्यों की सतत मॉनिटरिंग की जाए।
बैठक में सेवरखेड़ी-सिलारखेड़ी परियोजना के बारे में चर्चा की गई। बताया गया कि इसकी क्षमता 51 एमसीएम रहेगी। इससे क्षिप्रा नदी में पूरे समय जल प्रवाहमान रहेगा। श्री डाड ने कहा कि सिंहस्थ के दौरान प्रमुख उद्देश्य स्वच्छ पेय जल और निर्बाध विद्युत प्रदाय करना है। एमपीइबी निर्बाध विद्युत प्रदाय के लिए विस्तृत कार्य योजना बनाए। साथ ही वैकल्पिक व्यवस्थाओं की ओर भी विशेष ध्यान दिया जाए। सिंहस्थ के दौरान समस्त प्रमुख चौराहे सदैव रोशन रहें। सभी परियोजनाओं का पार्ट चार्ट बनाया जाए।
श्री डाड ने बैठक में कहा कि सिंहस्थ 2028 के दौरान झोनल कार्यालय स्थायी तौर पर बनाए जाएं तथा एक अधिकारी वहां हमेशा ड्यूटीरत रहे। उज्जैन विकास प्राधिकरण के द्वारा सिंहस्थ के अंतर्गत किए जाने वाले निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई।
बैठक में यूडीए के सीईओ श्री संदीप सोनी, सीईओ स्मार्ट सिटी श्री संदीप शिवा, जल संसाधन विभाग के ईइ श्री पीके खरत, नगर पालिक निगम के अधिकारीगण, विद्युत विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
#proujjain
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

