इंदौर खजराना पुलिस की कार्यशैली को देखते हुए ढोल नगाड़े से पहुंचे फरियादी थाने पर* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

इंदौर खजराना पुलिस की कार्यशैली को देखते हुए ढोल नगाड़े से पहुंचे फरियादी थाने पर*

😊 Please Share This News 😊

 हम पुलिस की मानवता की प्रशंसा चैनल के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाते क्या है पूरा मामला आइए बताते हैं,

ढोल-नगाड़ों के साथ खजराना थाने पहुंची महिला, पुलिस का जताया आभार

इंदौर के खजराना थाने में एक अनोखा और दिलचस्प मामला सामने आया। एक महिला अपनी चोरी हुई बाइक मिलने की खुशी में ढोल-नगाड़ों के साथ, हाथ में पुष्पमाला और मिठाई लेकर थाना प्रभारी का आभार जताने पहुंची।

थाने में गूंजे ढोल-नगाड़े, स्टाफ हुआ अलर्ट

थाने के भीतर ढोल-नगाड़ों की आवाज सुनते ही पूरा स्टाफ सतर्क हो गया। जैसे ही महिला की आंखों में आंसू और हाथों में पुष्पमाला देखी गई, स्टाफ ने माजरा पूछा। परवीन नाम की महिला ने बताया, “10 अक्टूबर 2024 को मेरे बेटे की सीडी डीलक्स टू-व्हीलर बाइक चोरी हो गई थी। मैंने खजराना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हर दिन टीआई साहब से मिलकर गाड़ी ढूंढने की गुहार लगाई। तीन दिन पहले मुझे फोन आया कि मेरी बाइक मिल गई है। इस खुशी में मैं ढोल-नगाड़ों के साथ थाने आई हूं।” इसके बाद ढोल नगाड़ों के साथ महिला थाना प्रभारी के रूम में दाखिल हुई और टीआई मनोज सिंह सेंधव पुष्पमाला पहनकर मिठाई खिलाकर शुक्रिया अदा किया। 

थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव ने बताया कि राजीव नगर बड़ला निवासी फरियादी इमरान की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने सीहोर की एक वाहन चोर गैंग को पकड़ने में सफलता हासिल की। गैंग के पास से चोरी की गई बाइक भी बरामद हुई। फरियादी को बाइक सुपुर्दगी पर दी गई।

महिला ने टीआई और स्टाफ का जताया आभार

परवीन ने कहा, “मैं एक गरीब और बेसहारा महिला हूं। मेरे बेटे के लिए यह गाड़ी बहुत महत्वपूर्ण थी। इसे खरीदने के लिए मैंने पाई-पाई जोड़ी थी। खजराना पुलिस ने दिन-रात मेहनत कर मेरी गाड़ी वापस दिलाई। मैं टीआई साहब और उनकी टीम का दिल से धन्यवाद करती हूं।”

जनता का सम्मान, पुलिस के लिए गर्व का पल

थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव ने कहा, “हमारा काम लोगों की मदद और सुरक्षा करना है। लेकिन जब जनता इस तरह से हमें सम्मान देती है, तो यह हमारे लिए गर्व का पल होता है। इस तरह का सम्मान हमारी टीम को और मेहनत करने की प्रेरणा देता है।”जगदीश परमार की खास खबर मध्य प्रदेश इंदौर से*

 

 

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]