आयु 70 पार: मिला प्रधानमंत्री का नया उपहार – आयुष्मान कार्ड
|
😊 Please Share This News 😊
|
सफलता की कहानी…उज्जैन,03 जनवरी। उज्जैन के वार्ड नंबर 19, मेघदूत परिसर के निवासी महेंद्र कुमार माहेश्वरी, उम्र 72 वर्ष, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई नई पहल “70 पार आयुष्मान कार्ड” योजना से बेहद खुश हैं। जब उन्होंने इस योजना के बारे में सुना, जिसमें 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध है, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
महेंद्र कुमार माहेश्वरी, जो वर्षों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे थे, ने तुरंत इस योजना का लाभ उठाने का निर्णय लिया। उन्होंने आगनवाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से अपना पंजीकरण कराया और अब उनके पास आयुष्मान कार्ड है, जो उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का भरोसा देता है।
उन्होंने योजना की सराहना करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी का दिल से धन्यवाद। उन्होंने हमारे जैसे वरिष्ठ नागरिकों का ध्यान रखा और हमें यह अनमोल तोहफा दिया। अब हमें अपने इलाज के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा
महेंद्र कुमार ने बताया कि यह योजना न केवल उनके लिए, बल्कि कई अन्य वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी वरदान साबित हो रही है। उन्होंने अन्य बुजुर्गों से भी इस योजना का लाभ उठाने की अपील की।
70 पार आयुष्मान कार्ड योजना ने वरिष्ठ नागरिकों को न केवल आर्थिक सहायता प्रदान की है, बल्कि उनके जीवन में नई आशा और आत्मविश्वास भी जगाया है। महेंद्र कुमार जैसे लोग इस योजना का लाभ पाकर अपने भविष्य को लेकर आश्वस्त महसूस कर रहे हैं।
यह कहानी न केवल सरकार की संवेदनशीलता का प्रतीक है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि सही समय पर लागू की गई सही योजनाएं कैसे जीवन बदल सकती हैं।
#jansamparkujjain
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

