युग पुरुष स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर होगा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

युग पुरुष स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर होगा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

😊 Please Share This News 😊

 सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष पंकज जायसवाल एवं संरक्षक सैयद आबिद अली मीर ने विस्तृत जानकारी देते बताया l युगपुरुष स्वामी विवेकानंद जी की 163 वी जयंती पर संस्था द्वारा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन सैंट मदार कान्वेंट स्कूल मे रखा गया है प्रतियोगिता मे प्राइमरी और मिडिल के छात्र-छात्राएं शामिल हो सकते हैं l प्रतियोगिता में छात्र/ छात्राएं इन शीर्षको पर निबंध लिख सकते हैं1. शिक्षा हमारे लिए क्यों जरूरी है 2. शहर की स्वच्छता में हमारा योगदान 3. भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन 4. फिलिस्तीन स्वतंत्रता आंदोलन 5. अफ्रीकी स्वतंत्रता आंदोलन पर लिख सकते हैं l. 200 शब्दों का निबंध लिखना अनिवार्य होगा l मार्गदर्शक इकबाल उस्मानी एवं सचिव धर्मेंद्र राठौर ने जानकारी देते बताया फर्स्ट ,सेकंड ,थर्ड आने वाले प्रतियोगियों को विशेष पुरस्कार एवं प्रतियोगिता मे भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन पुरस्कार सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा प्रदान किया जाएगा l उपरोक्त जानकारी उप संयोजक सैयद उस्मान हसन एवं प्रचार सचिव चेतन ठक्कर ने दी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754