कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों ने किया महाविद्यालय का भ्रमण रिपोर्ट मनोहर मालवीय  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों ने किया महाविद्यालय का भ्रमण रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

😊 Please Share This News 😊

रतलाम 16 जनवरी 2025 महारानी लक्ष्मीबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलैंस, शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय का भ्रमण किया। 

 

विद्यार्थियों ने प्रभारी प्राचार्य डॉ. एम.एल. बड़गोत्या से भेंट की, पश्चात प्रशासकीय भवन का भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने डाटा साइंस विभाग में जाकर डाटा साइंस विभाग की बारीकियों को जाना। क्रीड़ा विभाग के भ्रमण के दौरान डॉ. रूपेंद्र फरस्वाण ने क्रीड़ा विभाग में खेल गतिविधियों के बारे में विद्यार्थियों को बताया। विद्यार्थियों ने ज्ञान भवन एवंकंप्यूटर विभाग का भ्रमण किया जहां कंप्यूटर साइंस के बारे में प्रो.नितेश पाठक एवं राहुल भंडारी द्वारा विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की गई। 

 

भौतिक विभाग व रसायन विभाग के भ्रमण में प्रो. एल.एस. चोंगड़ द्वारा विद्यार्थियों को जानकारी प्रदान की गई। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने लाइब्रेरी का भ्रमण किया तथा ई लाइब्रेरी के बारे में जानकारी प्राप्त की। प्राणी शास्त्र विभाग में विद्यार्थियों ने प्रो. अनीस मोहम्मद से प्राणी शास्त्र के बारे में जानकारी प्राप्त की। वनस्पति शास्त्र विभाग, माइक्रोबायोलॉजी का भी भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान रतलाम महाविद्यालय के प्रो. अभिजीत बिश्नोई एवं डॉ. दिलीप सिंह पंवार विद्यार्थियों के साथ सभी विभागों में उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754