आदिवासी युवा और छात्र प्रभाग की अहम बैठक आज प्रदेश भर में आदिवासी विकास परिषद की बैठकों का भव्य आयोजन – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

आदिवासी युवा और छात्र प्रभाग की अहम बैठक आज प्रदेश भर में आदिवासी विकास परिषद की बैठकों का भव्य आयोजन

😊 Please Share This News 😊

बैतूल। मध्यप्रदेश आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के आदेश अनुसार और जिला अध्यक्ष बैतूल मन्नालाल वाड़िवा के मार्गदर्शन में आदिवासी युवा प्रभाग एवं छात्र प्रभाग का संयुक्त दौरा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस दौरान विभिन्न जिलों में युवा प्रभाग और छात्र प्रभाग के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिनमें संगठन को सशक्त करने एवं आदिवासी समुदाय के हितों पर चर्चा की जाएगी।

बैठक का मुख्य आयोजन आज 17 जनवरी 2025 को बैतूल के रेन बसेरा में सुबह 11 बजे रखा गया है। इस बैठक में युवा प्रभाग और छात्र प्रभाग के प्रदेश और जिला पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में चमनलाल उईके संगठन सचिव, नरेन्द्र सिंह सैय्याम प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रभाग, नीरज बारिवा प्रदेश अध्यक्ष छात्र प्रभाग और आशुतोष इवने मौजूद रहेंगे।

दौरा कार्यक्रम के तहत 16 जनवरी को होशंगाबाद, 17 जनवरी को बैतूल और हरदा, 18 जनवरी को धार, 19 जनवरी को खंडवा, 20 जनवरी को बुरहानपुर, 21 जनवरी को धार, 22 जनवरी को खरगोन और 23 जनवरी को बड़वानी में बैठकें आयोजित की जाएंगी। इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य युवा और छात्र प्रभाग के बीच संवाद स्थापित कर संगठन की मजबूती और आदिवासी समाज के विकास पर रणनीति बनाना है। सभी पदाधिकारियों को समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया गया है। बैठक में आदिवासी समाज के युवाओं को आमंत्रित किया गया है।सूत्रों के हवाले से 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754