रिश्वत लेते हुए सरपंच रंगे हाथों पकड़ा  रिपोर्ट मनोहर मालवीय  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

रिश्वत लेते हुए सरपंच रंगे हाथों पकड़ा  रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

😊 Please Share This News 😊

♦रतलाम जावरा बस स्टैंड पर 20000 की रिश्वत लेते सरपंच रंगे हाथों पकड़ा मोरम खुदाई के लिए एनओसी देने के नाम पर ₹40000 रिश्वत की मांग की जा रही थी। रतलाम जिले में जावरा बस स्टैंड पर 20000 की रिश्वत लेते सरपंच ग्राम हरियाखेड़ा तहसील पिपलोदा को आई, ओ , डब्ल्यू,की टीम ने रंगे हाथों पकड़ा। सरपंच द्वारा मोरम खुदाई के लिए एनओसी देने के नाम पर ₹40000 रिश्वत की मांग की जा रही थी। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ EOW की उज्जैन यूनिट को फरियादी पिंटू मुनिया पिता अंबाराम मुनिया उम्र 23 साल निवासी मोहन नगर कॉलोनी रतलाम जो हर्ष एस इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी रतलाम में मैनेजर के पद पर है। मैनेजर द्वारा दिनांक 21 जनवरी 2025 को शिकायत की गई कि उनकी कंपनी द्वारा जावरा में एक जमीन के विकास के लिए 200 ट्रक मोहर्रम की आवश्यकता थी जिसकी खुदाई के लिए ग्राम हरिया खेड़ा तहसील पिपलोदा जिला रतलाम के सरपंच की एनओसी की आवश्यकता थी। इसके लिए हरियाखेड़ा सरपंच जितेंद्र पाटीदार पिता पुरुषोत्तम पाटीदार उम्र 27 साल निवासी हरिया खेड़ा ने प्रति ट्रक ₹200 के हिसाब से कुल 40000 रिश्वत की मांग की। शिकायत पर तत्काल वैधानिक कार्यवाही करते हुए आई ,ओ, डब्ल्यू,के डीएसपी अजय कैथवास के नेतृत्व में 10 सदस्य ट्रैप का गठन किया गया जिसे आज दिनांक को मौके पर आरोपी सरपंच को 20000 की रिश्वत लेते जावरा बस स्टैंड पर रंगे हाथों पकड़ा। सरपंच के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगामी कार्यवाही की जा रही है।सूत्र 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754