थाना खजराना पुलिस के द्वारा पकड़े गए घटना के चंद घंटों में चाकू बाजी करने वाले दो अपराधी।
|
😊 Please Share This News 😊
|
*जिस हाथ से मारे चाकू वही हाथ टूटा भागने में*
*✓”घटनास्थल की तस्दीक करने के दौरान आरोपियों ने कान पड़कर मांगी माफी कहां चाकू नहीं चलाएंगे”*
*✓आरोपियों की तलाश में 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए और आरोपियों को चंद घंटों में पकड़ा गाया*
इंदौर शहर मे अपराध एंव अपराधियों पर नियत्रण हेतु प्रभावी कार्यवाही के निर्देश श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त महोदय श्री अमित सिंह, श्रीमान पुलिस उपायुक्त महोदय झोन 02 श्री अभिनय विश्वकर्मा, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त महोदय झोन 02 श्री अमरेन्द्र सिंह, श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त खजराना श्री कुंदन मण्डलोई द्वारा दिये गये है
इसी तारतम्य में उक्त निर्देशों के अनुक्रम में खजराना थाना प्रभारी मनोज सिंह सेधव द्वारा पुलिस टीम गठित कर लगातार संदिग्धों व आदतन अपराधियों की घर पकड़ की जा रही है ।
थाना खजराना पर फरियादी अमान की रिपोर्ट पर दिनांक 23/01/25 को अपराध क्रमांक 64/ 25 धारा 118(1),118(2)296 115 (2) 351 (3) 3 (5) बीएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । पुराने विवेचना दिनांक 24 .1.25 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना खजराना क्षेत्र में जिन लोगों ने चाकू बाजी की थी वह १)अफसर और २)शाहिद अभिव्यक्ति ग्राउंड के पीछे आर ई २ रोड के पास बैठे हैं सूचना की तस्दीक पर पहुंच कर आरोपी अफसर पिता शरीफ शेख व आरोपी शाहिद पिता शरीफ से को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी से घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त किया गया ।
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक मनोज सिंह सेंधव, उप निरीक्षक संदीप पटेल , सहायक उप निरीक्षक प्रवेशप्रधान आरक्षक कमल प्रधान आरक्षक विजय ,आरक्षक शशांक चौधरी , शुभम सिंह की सराहनीय भूमिका रही।सूत्र
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

