राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने किया शुभकामनाओं का आदान-प्रदान राजभवन में गणतंत्र दिवस पर हुआ स्वागत समारोह – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने किया शुभकामनाओं का आदान-प्रदान राजभवन में गणतंत्र दिवस पर हुआ स्वागत समारोह

😊 Please Share This News 😊

76वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर राजभवन, भोपाल में आदरणीय राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सभी को राष्ट्रीय पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

Governor MP #गणतंत्र_दिवस #RepublicDay

 

गणतंत्र दिवस पर राजभवन में आयोजित स्वागत समारोह में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक-दूसरे को पुष्प-गुच्छ भेंट कर शुभकामनाएँ दी। राज्यपाल श्री पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आगंतुकों के साथ गणतंत्र दिवस की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया।

 

कार्यक्रम में पद्मश्री लोकगायक श्री कालूराम बामनिया एवं साथियों ने निर्गुण भक्ति रस की स्वर लहरियों को प्रवाहित किया। संत कबीर, गोरखनाथ, बन्नानाथ, मीराबाई आदि के भजनों की प्रस्तुति दी। पुलिस बैंड ने राष्ट्रधुन का वादन किया।

 

इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण एवं सहकारिता मंत्री श्री विश्वास सारंग, सांसद श्री वी.डी. शर्मा, सांसद श्री आलोक शर्मा, महापौर भोपाल श्रीमती मालती राय, मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, लोकतंत्र प्रहरी, न्यायाधीश, आयोग, निगम-मंडलों के अध्यक्ष, विश्वविद्यालयों के कुलगुरू, विधायक, जन-प्रतिनिधि, शहीदों के परिजन, विभिन्न धर्मों के धर्मगुरू, राजनैतिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, निजी विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति, सेना, पुलिस, प्रशासन, न्यायिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी, पत्रकार, खेल प्रतिभाएं, मेधावी छात्र-छात्राएं, दिव्यांगजन, गणमान्य नागरिक, ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754