इंदौर खजराना पुलिस ने अंधे कत्ल का किया पर्दाफ़ाश.पूरी वीडियो देखे बस एक क्लिक पर – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

इंदौर खजराना पुलिस ने अंधे कत्ल का किया पर्दाफ़ाश.पूरी वीडियो देखे बस एक क्लिक पर

😊 Please Share This News 😊

खजराना पुलिस ने लगातर 72 घंटे जागकर व 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज चेक किए तथा 800 से अधिक संदिग्ध ऑटो चालक लोगों से पूछताछ के बाद कातिल ऑटो चालक आरोपी को गिरफ्तार किया व ऑटो विधिवत जप्त खजराना पुलिस ने शातिर आरोपी को किया गिरफ्तार पुलिस से बचने मे आरोपी के गिरने पड़ने से टूटे हाथ पैर आरोपी ने मृतक के साथ में शराब पीकर शराब के नशे मे घटना को दिया अंजाम आरोपी घटना के बाद से ही था फरार, पुनः अपने गांव पंधाना जिला खंडवा भागने की फिराक में था आरोपी*        दिनांक 24 जनवरी 2025 को खजराना क्षेत्र में फिनिक्स मॉल के सामने सर्विस रोड बाईपास पर अज्ञात लाश होने की सूचना पर थाना खजराना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया पीएम रिपोर्ट इत्यादि मर्ग जांच के अधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 69/25 धारा 103(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । 

    उक्त सनसनी खेज हत्याकांड मे अज्ञात मृतक की पहचान और आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी के लिए श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त महोदय श्री अमित सिंह, श्रीमान पुलिस उपायुक्त महोदय झोन 02 श्री अभिनय विश्वकर्मा, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त महोदय झोन 02 श्री अमरेन्द्र सिंह, श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त खजराना श्री कुंदन मंडलोई द्वारा खजराना थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव को निर्देश दिए थे जिनके निर्देशन में थाने पर अलग-अलग टीम अज्ञात मृतक की पहचान और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गठित की गई । जिनके अथक प्रयासों से मृतक की पहचान प्रभात नारायण चतुर्वेदी पिता जेएन चतुर्वेदी उम्र 59साल निवासी स्वास्थ्य नगर सुखलिया (RAPTC के निरीक्षक) के रूप में की गई ।उक्त टीमो द्वारा त्वरित तकनीकी सहायता मूखबीर तंत्र , सीसीटीवी कैमरा संदिग्धों से पूछताछइत्यादि के माध्यम से घटना में प्रयुक्त ऑटो की जानकारी मिली बाद ऑटो क्रमांक MP 09 TA 3275 के चालक देवेंद्र बोरासी पिता राजेश बोरासी उम्र 28 साल निवासी 388 परदेशी पुरा गली नंबर 10 इंदौर मूलनिवासी पंधाना जिला खंडवा को मुखबिर सुचना पर स्कीम 134 से विधिवत गिरफ्तार कर अपराध मैं प्रयुक्त ऑटो रिक्शा इत्यादि विधिवत जप्त किया गया ।

         उक्त कार्रवाई में निरीक्षक मनोज सिंह सेंधव, योगेंद्र सिसौदिया,उप निरीक्षक अजय , संदीप पटेल , घनश्याम मिश्रा , Asi दिनेश सरगैया , गणेश मुजाल्दे,प्रधान आरक्षक पंकज सांवरिया, अजीत, कमल,सुरेश, मेहमूद ,आरक्षक शशांक , प्रदीप, शुभम, साइबर सेल प्रधान आरक्षक प्रवीण आरक्षक विनीत इत्यादि की सराहनीयभूमिका रही।सूत्र 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754