*शुजालपुर में एसडीओपी श्री पिंटू कुमार बघेल के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित*
|
😊 Please Share This News 😊
|
शुजालपुर, म.प्र.— शुजालपुर डिवीजन द्वारा मंगलवार को रुद्राक्ष होटल, शुजालपुर मंडी में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शुजालपुर अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री पिंटू कुमार बघेल को उनके स्थानांतरण के उपलक्ष्य में सम्मानित किया गया। श्री पिंटू सिंह बघेल का स्थानांतरण जिला शाजापुर से मध्य प्रदेश पुलिस की इकाई हॉकफोर्स में हुआ है।
समारोह में श्रीमान पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अलावा, नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती बबीता परमार, उप जेल शुजालपुर के जेलर श्री शिवपाल, पत्रकार जिला अध्यक्ष अभिषेक सक्सेना, तथा कालापीपल, अकोदिया, अवंतीपुर बड़ोदिया, शुजालपुर सिटी एवं शुजालपुर मंडी थानों के प्रभारी सहित समस्त पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।
पुलिस लाइन शाजापुर से रक्षित निरीक्षक श्रीमती वंदना सिंह, बेरछा टीआई संजय वर्मा, एडीपीओ बेरछा एवं एजीपी महोदय सहित पत्रकार गण एवं गणमान्य नागरिकों ने भी इस अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्री जितेंद्र शर्मा (अकोदिया) द्वारा किया गया, जबकि टीआई मक्सी श्री भीम सिंह पटेल ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर निरीक्षक दीपेश व्यास का भी सम्मान किया गया, जो प्रमोशन के पश्चात जिले से विदा हो रहे हैं।
कार्यक्रम के अंत में एसडीओपी श्री पिंटू कुमार बघेल ने सभी की फरमाइश पर लोकप्रिय गीत “कभी अलविदा ना कहना” प्रस्तुत कर सभी को भावुक कर दिया। कार्यक्रम के उपरांत सभी अतिथियों ने सामूहिक रूप से भोजन कर इस यादगार पल को संजोया।शुजालपुर/जगदीश परमार
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

