*लार्डगंज थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराध और पुलिस की निष्क्रियता के खिलाफ नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*लार्डगंज थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराध और पुलिस की निष्क्रियता के खिलाफ नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन*

😊 Please Share This News 😊

जबलपुर/लार्डगंज थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराध,अवैध नशे के कारोबार और पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता के खिलाफ आज नागरिकों ने एनएसयूआई की राष्ट्रीय सचिव देवकी पटेल के नेतृत्व में थाने का घेराव कर पुलिस अधीक्षक और नगर पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। नागरिकों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में गांजा और शराब की अवैध बिक्री खुलेआम हो रही है, जिससे असामाजिक तत्वों का मनोबल बढ़ रहा है।

देवकी पटेल ने कहा कि इस अवैध कारोबार के कारण महिलाओं की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है और युवाओं में अपराध की प्रवृत्ति बढ़ रही है। पुलिस प्रशासन अपराधियों पर कार्रवाई करने की बजाय मूकदर्शक बना हुआ है और कुछ पुलिसकर्मियों पर अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं जिससे उनके हौसले बुलंद है। 

उन्होंने मांग कि लार्डगंज थाना क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार पर तुरंत रोक लगाई जाए

महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए और उनके विरुद्ध बढ़ते अपराधों पर सख्त कार्रवाई की जाए एवं अपराधियों को संरक्षण देने वाले पुलिसकर्मियों पर कड़ी विभागीय कार्रवाई की कर विपक्षी दलों और निर्दोष नागरिकों पर दर्ज फर्जी मुकदमों को तत्काल वापस लिया जाए।

संगठन पदाधिकारीयों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो नागरिक लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द कठोर कदम उठाने की अपील की, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बहाल हो सके और आम नागरिकों को न्याय मिल सके।

प्रदर्शन में मुख्य रूप से विधायक लखन घनघोरिया, पूर्व विधायक विनय सक्सेना,नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा,मोना कौरव,विवेक अवस्थी,नीलेश जैन,पंकज पांडे,राजेश यादव,रज्जु सराफ,रितेश बंटी, पंकज पटेल,इन्दजीत कुशवाहा, विवेक पटेल,प्रदीप पटेल, रिजवान अली कोटी,सागर शुक्ला,पंकज पटेल रविंद्र गौतम,भावना निगम, पूनम उसरेटे,देवेन्द्र शर्मा, गुड्डू चौबे, अखिलेश सेठ, राजेश पटेल,रवि सोनकर,सुरेन्द्र यादव,विनय सोधिया,रोशनी,शानू ,आरती, रेखा,प्रवेन्द चौहान,रेतेश नामतानी,अशोक चौधरी, प्रतीक गोतम ,सक्षम यादव,शफी खान सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।सूत्र 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754