108 एंबुलेंस में ही प्रसव सुरक्षित करवाया  रिपोर्ट मनोहर मालवीय  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

108 एंबुलेंस में ही प्रसव सुरक्षित करवाया  रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

😊 Please Share This News 😊

रतलाम के सैलाना तहसील के गांव सांसर में एक महिला को प्रसव पीढ़ा होने पर 108 को सूचना दी गई ।सूचना मिलते ही एंबुलेंस गाड़ी पहुंची और महिला ताराबाई पति प्रकाश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैलाना ले जाने लगे , रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ गई ।जिससे स्थिति गंभीर हो गई ।इस पर एंबुलेंस में मौजूद प्रशिक्षित पैरामेडिकल डॉक्टर अशोक कुमार ने त्वरित निर्णयों लेते हुए , एंबुलेंस मैं ही सुरक्षित प्रसव करवाया ।महिला ने एक स्वस्थ बालक को जन्म दिया ।इसके बाद जच्चा ओर बच्चा दोनों को सुरक्षित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैलाना में भर्ती कराया गया , जहां उनकी स्थिति सामान्य एवं सुरक्षित बताई गई । उनके द्वारा मानव सेवा के लिए किए गए कार्य अत्यंत प्रशंसनीय है। डॉ अशोक कुमार अब तक कई डिलीवरी करवा चुके हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]