*थाना खारा कुआ पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं व अध्यापकों को साइबर क्राइम की दी जानकारी**फरहान गौरी*
|
😊 Please Share This News 😊
|
*कोई व्यक्ति वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी दे तुरंत पुलिस को बताए,थाना प्रभारी राजकुमार मालवीय*
*फरहान गौरी*
उज्जैन। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार 1 फरवरी से 11 फरवरी तक सायबर अपराध जागरुकता हेतु चलाया जा रहा है सेफ क्लिक अभियान, इस अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक उज्जैन के दिशा निर्देशों पर उज्जैन जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सायबर सुरक्षा “सेफ क्लिक” अभियान चलाया जा रहा है l इसी क्रम में उज्जैन थाना खाराकुआं पुलिस द्वारा शासकीय माध्यमिक/ प्राथमिक विद्यालय नई पेठ एवं लोकमान्य तिलक हायर सेकेंडरी स्कूल पानदरीबा में एक कार्यक्रम का आयोजन रखा गया इस
इस कार्यक्रम में बड़ी तादाद में छात्रों,छात्राओ एवं अध्यापकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी राजकुमार मालवी द्वारा छात्रों एवं शिक्षको को फोन पे, इंस्टाग्राम, व्हाटसएप, फेसबुक, डिजिटल अरेस्ट एवं अन्य के माध्यम से होंने बाले सायबर अपराध के संबंध में जानकारी दी एवं मोबाइल ऐप डाउनलोड करने से पहले अपने डाटा की अनुमतियो और एक्सेस की जांच करने, कभी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने, केवायसी संबंधी, फर्जी कॉल व एसएमएस से साबधान रहने, सायबर वित्तीय धोखाधडी के संबंध में जानकारी दी एवं यदि कोई व्यक्ति वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी दे या कोई पुलिस अधिकारी बनकर फोन पर आपके परिवार के किसी सदस्य के बारे में बोलता है कि आपका बच्चा अपराध में थाने बैठा हुआ है और पैसों की मांग करते हैं तो आप लोगों को घबराना नहीं है पुलिस को तुरंत इसकी सूचना दे ,यदि किसी के साथ सायबर फ्राड होंने पर तुरंत शिकायत करने के लिये हेल्पलाईन नं. 1930 पर सूचित करने हेतु बताया गया।उक्त आयोजन में मुख्य भूमिका खाराकुआं थाना प्रभारी राजकुमार मालवीय,उपनिरीक्षक लिबान कुजूर, उपनिरीक्षक गजा पटेल, प्रधान आरक्षक नरेंद्र जावरिया, महिला आरक्षक रीता पंवार, आरक्षक आशीष चौधरी एवं आसूचना संकलन में लगे आरक्षक वीरेंद्र शर्मा व वासुदेव रावत की रही एवं स्कूल स्टाफ की मुख्य भूमिका रही।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

