*दलित नेता ने किया शैल्बी हॉस्पिटल का घेराव* रिपोर्ट मनोहर मालवीय  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*दलित नेता ने किया शैल्बी हॉस्पिटल का घेराव* रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

😊 Please Share This News 😊

*हॉस्पिटल ने उड़ाई सुप्रीम कोर्ट के आदेश की धज्जियां*

 

*मुख्यमंत्री द्वारा जारी प्रदेश सरकार की गाइड लाइन को किया दरकिनार* 

 

सुप्रीम कोर्ट ने पूरे देश के निजी अस्पताल को लेकर आदेश जारी किए थे कि कोई भी शव पैसो के कारण नहीं रोका जाएं l इसी परिपेक्ष्य में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी निजी हॉस्पिटलो को गाइड लाइन जारी की थी कि किसी भी व्यक्ति का शव पैसो के कारण नहीं रोका जाएं ll

परंतु इसके उलट शैल्बी हॉस्पिटल ने दोनों आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए 12 घंटे से मृतक के शव को बंधक बनाकर रखा l और शव के बदले 5 लाख रुपए की वसूली की मांग कर रहे थे ll 

 

गत दिनों से सिवनी मालवा निवासी विजय रघुवंशी को लीवर ट्रांसप्लांट के लिए इंदौर के जंजीर वाला चौराहा स्थित शैल्बी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया था । 

 

लीवर ट्रांसप्लांट का पैकेज 14 दिन का 18 लाख लाख रुपए था । अतिरिक्त चार्ज 2 लाख कुल मिलाकर पीड़ित परिवार से हॉस्पिटल ने 20 लाख रुपए इलाज के पूर्व ले लिए ll

 

इस दौरान मरीज विजय रघुवंशी की मृत्यु 7 दिन में हो गई । 

 

मृतक परिवार जब अस्पताल प्रबंधन से शव लेने गया तो अस्पताल प्रबंधन ने मृतक परिवार को 5 लाख रुपए का बिल थमा दिया और शव देने से मना कर दिया । 

 

मृतक परिवार ने दलित नेता मनोज परमार को सूचना दी ।  

 

परमार तत्काल अपने पदाधिकारियों के साथ शैल्बी हॉस्पिटल पहुंचे। 

 

दलित नेता ने शव को वापस करने की मांग के साथ इलाज में हुए खर्चे का हिसाब मांगा । इस दौरान हॉस्पिटल के सभी जिम्मेदार डॉक्टर हॉस्पिटल के पीछे वाले रास्ते से भाग गए ll

 

परमार अपने साथियों के साथ हॉस्पिटल के मुख्य द्वार पर धरना देकर बैठ गए ओर कार्यकर्ता हॉस्पिटल के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते रहे ll

 

अंततोगत्वा 

 

अस्पताल प्रबंधक विवेक तिवारी ने दलित नेता मनोज परमार को इलाज के बचे हुए रुपए वापस देने का आश्वाशन दिया साथ ही निशुल्क रूप से शव को परिजनों को सौंपा ll 

 

इस आंदोलन में मुख्य रूप से पं.कमल शर्मा,दिनेश हिरवे,दिनेश कुलपारे,मोहित मेहता, संतोष अलोने, लखन देपाले,प्रशांत चौहान, गौरव आंजना, महेंद्र सुनेल, सतीश सिंदल अशोक ख़ोवाल पूर्व पार्षद प्रेम जारवाल सहित सैकड़ो की संख्या में समाजजन मौजूद थे ।।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]