*यूपी सरकार का फैसला: शहीद अब्दुल हमीद के नाम पर बने स्कूल का नाम बदला* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*यूपी सरकार का फैसला: शहीद अब्दुल हमीद के नाम पर बने स्कूल का नाम बदला*

😊 Please Share This News 😊

*रास. सांसद प्रतिनिधि ताहिर अली ने किया विरोध*

*तालिब हुसैन*

वीर अब्दुल हमीद
वीर अब्दुल हमीद

मुजफ्फरनगर/जबलपुर. सन 1965 में भारत पाकिस्तान युध्द के दौरान बहादुरी के लिए परमवीर चक्र से सम्मानित शहीद अब्दुल हमीद भी अब राजनीति का शिकार हुए हैं. यूपी के मुजफ्फरनगर जिला मुख्यालय से लगभग 35 कि.मी. दूर धामुपूर के जिस स्कूल में वीर सैनिक अब्दुल हमीद ने पांचवी तक की शिक्षा हासिल की थी, राज्य सरकार ने अब उस स्कूल का नाम बदल दिया है.    ’ राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा के प्रतिनिधि सैय्यद ताहिर ने बताया कि अब इस स्कूल का नाम पीएमश्री कंपोजिट विधालय कर दिया गया है जिससे ना केवल शहीद के परिजन बल्कि हर नागरिक स्तब्ध है. यहां इस बात का जिक्र जरूरी है कि अब्दुल हमीद ने भारत पाक युध्द के दौरान अमेरिका के अजेय समझे जाने वाले सात पैटर्न टैंकों को नष्ट कर पाकिस्तानी सेना को दिन में तारे दिखाए थे. बहादुर अब्दुल हमीद के नाम पर जबलपुर में दो चौराहे, एक स्टेडियम सहित कई स्मारक हैं.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754