*सिकंदराबाद में होने वाली नेशनल हाकी चेम्पियनशिप में हसन अली अम्पायर नियुक्त*  – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*सिकंदराबाद में होने वाली नेशनल हाकी चेम्पियनशिप में हसन अली अम्पायर नियुक्त* 

😊 Please Share This News 😊

*आरिफ अली तकनीकी आधिकारी बने* 

    *तालिब हुसैन* 

जबलपुर. कई राष्ट्रीय हाकी प्रतियोजिताओं में धूम मचा चुके जबलपुर के अली बंधुओं ने अब नई जिम्मेदारी के साथ संस्कारधानी का गौरव बढ़ाया है. पश्चिम मध्य रेलवे में पदस्थत हसन अली सिकंदराबाद में होने जा रही आल इंडिया इन्टर रेल हाकी चेम्पियनशिप में जहां बतौर अम्पायर अपनी सेवाएं देंगे, वहीं आरिफ अली तकनीकी अधिचारी की भूमिका में नज़र आयेंगे. 17 से 22 फरवरी तक आयोजित स्पर्धा में अभिषेक श्रीवास को भी अम्पायर नामित किया गया है. इस चेम्पियनशिप में हाकी के कई अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अपना जौहर दिखायेंगे. पश्चिम मध्य रेलवे जोन की जीएम श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय, खेलकूद संघ अध्यक्ष कुशाल सिंह, प्रभात कुमार, पीसीपीओ, राजीव कुमार यादव, आईजी/आरपीएफ, यशवंत कुमार, महासचिव खेलकूद संघ, कमल कुमार तलरेजा, मंडल रेल प्रबंधक जबलपुर, मो. मुनव्वर खान, वरि.मंडल सुरक्षा आयुक्त, सुबोध विश्वकर्मा, मंडल खेलकूद अधिकारी, स्वप्निल पाटिल, वरि. मंडल यांत्रिक प्रबंधक, मधुर वर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, रजनीकांत साहू, दिग्विजय सिंह, हॉजी सैय्यद हैदर अली, सादिक खान, यूसुफ़ खान, अजय मार्को, अशरफ अली, एशली दास, लायन पप्पी खान, असलम अली, अफसर अली, विक्रम जन्सारी, गुलाम गौस आदि ने अली बंधुओं व श्रीवास को बधाई दी है.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754