प्राचार्य डॉ. सुरेश कटारिया के स्थानान्तरण पर विदाई समारोह आयोजित – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

प्राचार्य डॉ. सुरेश कटारिया के स्थानान्तरण पर विदाई समारोह आयोजित

😊 Please Share This News 😊

रिपोर्ट मनोहर मालवीय 

 

रतलाम 17 फरवरी 2025 शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुरेश कटारिया के स्थानांतरण तथा महाविद्यालय के नए प्राचार्य डॉ. मंगलेश्वरी जोशी के स्वागत के लिए विदाई समारोह आयोजित किया, जिसमें सभी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

 

प्राचार्य डॉ. कटारिया का स्वागत डॉ. सुरेश चौहान, डॉ. सुनीता श्रीमाल, डॉ. माणिक डांगे, डॉ. बामनिया, प्रो. विनोद जैन द्वारा किया गया। महाविद्यालय परिवार द्वारा डॉ. कटारिया के लिए अपनी भावनाओं और संदेशों को व्यक्त किया गया एवं पूर्व तथा वर्तमान छात्राओं द्वारा अपना अनुभव शोर्ट फिल्म के माध्यम से बताया गया। आपकी स्पष्टवादिता, कार्यनिष्ठा, समय प्रबंधन, अनुशासन एवं नियमो के ज्ञान से आपकी ख्याति दूर दूर तक प्रसिद्द है। आपको न केवल राज्य स्तर अपितु राष्ट्रीय स्तर पर भी निर्वाचन आयोग द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। 

 

डॉ. सुरेश कटारिया ने कहा कि उनकी 21 वर्षीय यात्रा में जो भी लोग उनसे जुड़े है उन्होंने किसी न किसी रूप में उन्हें प्रोत्साहित किया एवं उनका मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि इस महाविद्यालय की यह खुबी है कि किसी भी परिस्थिति में सभी एकजुट होकर कार्य करते है और सकारात्मक रहते है । भविष्य में भी सदैव आप सभी के लिए उपस्थित रहेंगे।

 

डॉ. जोशी ने कहा कि डॉ. सुरेश कटारिया स्थानांतरित हुए है पर आपकी कमी महाविद्यालय को खलेगी। नव प्राचार्य डॉ. जोशी ने कहा कि डॉ. कटारिया अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता से महाविद्यालय को नई ऊँचाइयों तक ले गए व जिले में एकमात्र ए ग्रेड प्राप्त करने वाला महाविद्यालय बनाया। आपने ने कहा कि वे महाविद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ मिलकर एक सकारात्मक और प्रोत्साहक शैक्षिक माहौल बनाएंगे, ताकि सभी का व्यक्तिगत और शैक्षिक विकास हो सके। इस बदलाव को लेकर सभी में उत्साह है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754