ना जात ना पात सभी का विवाह हुआ एक साथ | खातेगांव:- – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

ना जात ना पात सभी का विवाह हुआ एक साथ | खातेगांव:-

😊 Please Share This News 😊

 म.प्र. मे चल रही मुख्यमंत्री कन्यादान/निकाह के अन्तर्गत सामूहिक विवाह का आयोजन क्षेत्रीय विधायक अशीष शर्मा के मुख्य अतिथि मे सम्पन्न हुए जिसमे 77 वर वधु ने अग्नि के फेरे लिए तो वही 45 जोड़ो निकाह किया कबूल जो क्षेत्र में चर्चा का विषय रहा जनपद पंचायत खातेगांव की व्यवस्था को देख कर सभी ख़ुश नज़र आये |

निकाह का संचालन डॉ.मो.अकबर खान अमेली वालो ने किया | C.E.O K.P राजौरिया के समक्ष निकाह कबूल किया गया | निकाह अलीम फारुख खान ने मुकम्मल कराया सहयोगी हाफिज अकरम खान ने निकाह की कारवाही की जनाब इमरान सहाब शहर काजी सोनकच्छ ने खुदबा एवं दुआ कराई | इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हाजी शब्बीर टाकलिखेड़ा ने अध्यक्षता की रफीक खान सरपंच बेहरावद ब्लॉक अध्यक्ष लईक मंसूरी कुसमानिया, खातेगांव अध्यक्ष ,रफीक खान टाकलिखेड़ा, शरीफ उस्ताद अजनास ने पुरी खिदमत से कमान सम्हाल रखी दुल्हनो की व्यवस्था श्रीमती फरजाना खान जिला महिला मानव अधिकार मंच हरदा द्वारा खिदमत मे जुटी रही सभी सभी ने व्यवस्था की तारीफ की विधायक द्वारा 49000/— ‌हज़ार के चेक वितरण किये | जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष सभी समस्त गाँव को बधाई दी एवं निकाह आयोजन का अभार इकबाल खान श्राम जीबी पत्रकार संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सोनकच्छ ने आभार व्यक्त किये |

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754