*सीएम को काले झंडे दिखाने के पूर्व पुलिस ने छात्र नेताओं को गिरफ्तार कर किया नजरबंद*
|
😊 Please Share This News 😊
|
- जबलपुर/विभिन्न कार्यों का लोकार्पण करने शहर आएं मुख्यमंत्री मोहन यादव को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, कमीशन खोरी, तथा शहर मे बढ़ते अपराध पुलिस के गुंडाराज के विरोध में सीएम को काले झंडे दिखाने के पूर्व ही पुलिस ने अनेक छात्र नेताओं को गिरफ्तार कर उन्हें नजर बंद किया। घमापुर पुलिस ने छात्र नेता अनुराग शुक्ला,अंकित कोरी,युग ठाकुर, निखिल वंशकार सहित अन्य को उनके घर से बलपूर्वक गिरफ्तार कर नजरबंद किया।
अनुराग शुक्ला ने कहा की प्रदेश में लगातार महंगाई बढ़ रही है गैस और सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं, बेरोजगारी में प्रदेश पहले नंबर पर है मध्यप्रदेश का युवा पलायन करने को मजबूर है, प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं में सत्ता में बैठे सरकार के दलालों के द्वारा परीक्षा में घोटाले के नए कीर्तिमान स्थापित किए जा रहे है, प्रदेश में लगातार महिला अपराधो में वृद्धि हो रही लेकिन मोहन जी की पुलिस प्रदेश में गुंडाराज स्थापित कर रही है हमें जनता की आवाज को उठाने से रोका जा रहा है उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार किया गया है अगर पुलिस इतनी ईमानदारी और सख्ती के साथ अपराधियों पर नकेल कश्ती तो शायद संस्कारधानी में बढ़ रहे अपराधों में कमी होती शहर में हर रोज चोरी, हत्या, डकैती जैसी घटनाएं घटित हो रही है लेकिन पुलिस अपराधियों पर कार्रवाई करने की वजाह मूकदर्शक बनी रहती है।
|
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें |

