“सर्वधर्म प्रार्थना कर लिया स्वच्छता का संकल्प “ – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

“सर्वधर्म प्रार्थना कर लिया स्वच्छता का संकल्प “

😊 Please Share This News 😊

“लार्ड बेडेन पावेल का जन्म दिवस मनाया”

सोनकच्छ -निज प्रतिनिधि – भारत स्काउट गाइड ब्लॉक सोनकच्छ द्वारा स्काउटिंग के प्रणेता लार्ड बेडेन पावेल के जन्मदिन पर सर्वधर्म प्रार्थना एवं जन्म दिवस समारोह का आयोजन आज दिनांक 22 फरवरी शानिवार को प्रातः 09 :00 नेहरू ओपन स्काउट दल प्रशिक्षण स्थल सांवेर सोनकच्छ में भारत स्काउट गाइड ब्लाक संघ के अध्यक्ष रविंद्र नायक की अध्यक्षता तथा प्रभारी स्काउट एवं गाइड ब्लाक कमिश्नर सजनलाल मालवीय के मुख्य अतिथ्य पुर्व विकास खंड शिक्षा अधिकारी हरीसिंह सिसौदिया,आजीवन सदस्य सोभाग सिंह ठाकुर, के विशेष आतिथ्य गाइड में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा लार्ड बेडेन पावेल के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात स्काउट परंपरा अनुसार सर्वधर्म प्रार्थना की गई जिसमें सभी धर्मों के साथ-साथ भारत माता की वंदना भी की गई। अतिथियों द्वारा अपने उद्बोधन में लार्ड बेडेन पावेल को श्रद्धांजलि देते हुए स्काउट गतिविधियां, शिक्षा, स्वच्छता संदेश, बालिका सुरक्षा, दैनिक गतिविधियों के ऊपर अपनी बात रखी । स्काउट परंपरा अनुसार सभी अतिथियों का स्कार्फ व वागल लगाकर स्वागत किया गया । ध्वज शिष्टाचार स्काउटर शिवचरण आगोंरिया ने किया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्ति सूबेदार सवाई सिंह, नानूराम राठौर, राष्ट्रपति स्काउटर बुद्ध विलास यादव, गाइड कैप्टन हेमलता सोलंकी,सावन राठौर नरेंद्र कुशवाह का सराहनीय सहयोग रहा। समारोह का संचालन ब्लाक सचिव नंदलाल राठौर एवं आभार वरिष्ठ स्काउट पी एस राठौर द्वारा माना गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754