*मौलाना आजाद की पुण्यतिथि पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित* – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

*मौलाना आजाद की पुण्यतिथि पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित*

😊 Please Share This News 😊

उज्जैन। कलाम सर्वधर्म सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा आगर रोड स्थित इस्लामिक इंटरनेशनल स्कूल में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विजेता बच्चों को पुरस्कार दे कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सर सय्यद अहमद सोसायटी के संस्थापक इकबाल उस्मानी थे। विशेष अतिथि खिदमते खल्क सोसायटी अध्यक्ष अनवर हुसैन, डॉ शकील अंसारी थे।

इस मौके पर संस्था अध्यक्ष एडवोकेट समीर खान ने अपने संबोधन में कहा कि मौलाना अबुल कलाम आजाद साहब ने देश के अनेकों आंदोलन में गांधी जी के साथ शामिल हो कर देश की आजादी में अहम भूमिका निभाई है हम उनकी ये कुर्बान कभी भूल नहीं सकते।

इस मौके पर स्कूल के अध्यक्ष अनवर हुसैन एवं प्रधान इंज. सद्दाम हुसैन, सचिव एडवोकेट अर्शी हुसैन ने भी अपने विचार रख कर मौलाना अबुल कलाम आजाद के जीवन पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का संचालन समीर उल हक ने किया आभार बंटी शाह ने माना जानकारी बाबू मेव ने दी।

https://dainiksatik5.wordpress.com/2025/02/22/kalam_sarvdharm_welfare_society_ne_kiya_qwiz_competition/

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754