चिचोली के चुनाहजुरी के चुना पत्थर मंडदेव मे शिवलिंग पर महाशिवरात्रि पर होगा हवन पुजन और भंडारा – किस्मत न्यूज

किस्मत न्यूज

Latest Online Breaking News

चिचोली के चुनाहजुरी के चुना पत्थर मंडदेव मे शिवलिंग पर महाशिवरात्रि पर होगा हवन पुजन और भंडारा

😊 Please Share This News 😊

चिचोली ब्लॉक के ग्राम चुनाहजुरी के घने जंगल मे बसे चुना पत्थर मंडदेव धाम मे महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर दो दिवसीय हवन पुजन अखंड पाठ समस्त ग्रामीण जनो के दवरा किया जा रहा है ग्राम चुनाहजुरी से दो किलोमीटर दुरी पर घने जंगल मे पहाडी को काटकर गवाझडप रोड पर चुना पत्थर मंडदेव बाबा का बहुत सुन्दर मंदिर अंग्रेजो के समय से बना हुआ जहा पर आदिवासी समुदाय के हजारो की संख्या मे भक्त पहूँचकर देव खलियान पूजन-पाठ इस कलकल कर बहती नदी की धाराओ मे करते है जहा पर प्राकृतिक शिव लिंग की प्रतिमा स्थापित की गई है ग्राम के भगत सुन्दर धुर्वे मनीराम पन्द्राम ने बताया कि चुना पत्थर मंडदेव बहुत जागृत देव स्थान है यहा माथा टेकने से मनोकामना पुरी होती है चुनाहजुरी क्षेत्र के आसपास के भारी संख्या मे श्रृदालु गण आते है और प्राकृतिक सौंदर्य वातावरण का आनंद उठाते है और गिरते हुए झरने मे नहाते है भुमका चैतराम धुर्वे लखन उइके ने बताया कि अंग्रेजो के समय इस जंगल मे इधर की गुफाओ से सफेद चुना लेकर भटटीढाना मे पकाया जाता था और चुना का यही बडे पैमाने पर व्यापार होता था यहा की गुफाओ मे आज भी सफेद चुना पत्थर मौजूद है लोग ले जाकर घरो पुताई लिपाई करते है चुना पत्थर मंडदेव महादेव देखने योग्य आकर्षक मनमोहक दार्शनिक स्थल है अभी चिंचोली सहित आसपास के लोग आते है और पिकनीक स्पाट के रूप मे धनी वादियो का आनंद उठाते है पहली बार महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर चुना हजुरी के आसपास के लोगो ने हवन-पूजन महायज्ञ एवं भोज भंडारा भोजन प्रसादी वितरण करने का संकल्प लिया है सभी भक्तो से पहुंचकर कर प्रसादी ग्रहण करने अपील की है

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें 

स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे

Donate Now

[responsive-slider id=1466]

You may have missed 7869552754